’’अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर कराई गयी कांबिंग गस्त में वर्षों से फरार मामलों के 225 वारंट किए गए तामील’’

’पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.)’ द्वारा शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए धरपकड़ हेतु कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने पर दिनॉक 09-05-26 की रात्रि 9 बजे से आज दिनॉक 10-05-26 की रत्रि 2 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन एवं उपस्थिती में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा थानों से अलग -अलग टीम बनाकर के कॉम्बिग गस्त की गयी। टीमों द्वारा जिले भर में सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की है।
कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।
टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 143 गैर म्यादी वारिटयों एवं 82 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कॉम्बिंग गस्त के दौरान अवैध शराब विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 10 प्रकरण पंजीबद् किया गया 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया 15.72 लीटर शराब जप्त किया गया साथ ही 1 बका 1 चाकू जप्त किया 1 विस्फोटक देसी सुअर मार बम जप्त करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है , कॉम्बिंग गस्त के साथ मुख्य चौराहों पर थानों एवं यातायात थानों के द्वारा चेकिंग लगाकर कुल 344 प्रकरण बनाया जाकर 1,44,300/- रुपए जुर्माना किया गया
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने कहा कि यह कार्यवाही हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है ऐसे अपराधियों को पकड़ना आवश्यक था जो लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे।
इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।





