*क्राईम ब्रांच एवं थाना चरगवॉ की कार्यवाही*
*मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में,


*2 किलो 442 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 22 हजार रूपये का जप्त*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 3 श्री मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा एवं डीएसपी क्राईम श्री उमेश तिवारी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच व थाना चरगवॉ की टीम द्वारा मादक दाथथ् 2 आरोपियों को गिरफ्तार 2 किलो 442 ग्राम गांजा जप्त किया गया है।

थाना प्रभारी चरगवां श्रीमति सरोजनी चौकसे ने बताया कि दिनांक 28/10/26 को क्राईम ब्रान्च को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति उम्र करीबन 35-40 वर्ष का जो लाल गमछा डाले, गुलाबी रंग की टीशर्ट एवं क्रीम कलर की पैन्ट पहना हैं अपने पास एक थैला रखा हैं जिसमें भारी मात्रा में अग्रेजी शराब रखी हैं ग्राम घुघरी तिराहा पर ग्राहकों का बैठकर इन्तजार कर रहा है, सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं थाना चरगवॉ की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवकुमार चौबे उम्र 42 साल निवासी ग्राम जमुनिया थाना चरगवां का बताया, जिसे सूचना से अवगत कराया जाकर तलाशी लेने पर सन्देही के मटमैले थैले की तलाशी ली गई जिसमें प्लास्टिक की पन्नी में थोडी मात्रा में गांजा होना पाया एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 0.582 ग्राम गांजा होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये गांजा के सम्बंध मे पूछताछ करने पर शहपुरा फुलर निवासी संदीप लोधी जिसका ग्राम खुरई शहपुरा भीटा तिराहा में पान का टपरा है, से क्रय करना बताया।
टीम द्वारा शहपुरा भीटा तिराहा स्थित पान टपरा के पास दबिश देते हुये संदेही संदीप लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी फुलर शहपुरा को अभिरक्षा मे लेते हुये पूछताछ कर तलाशी लेने पर संदीप लोधी टपरे के बाजू मे एक थैली मे मादक पदार्थ गांजा रखे मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर 1 किलो 860 ग्राम गांजा होना पाया गया ।
दोनों आरोपियों से कुल 2 किलो 442 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 22 हजार रूपये का जप्त करते हुये दोनो आरोपी शिवकुमार चौबे एवं संदीप लोधी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों का मादक पदार्थ गांजा के साथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक प्रकाश पटेल, आरक्षक विपुल, गौरव लोधी तथा अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक गोविंद राय की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content