क्राईम ब्रांच एवं माढोताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

*नशे के रूप में दुर्पयोग होने वाला 4 हजार 800 बाटल मेक्काटस कप सिरप(कोडीन) कीमती 8 लाख 64 हजार रूपये की जप्त*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन/नशीली दवा के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल श्री बी.एस. गोठरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट/डीएसपी क्राईम श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल की संयुक्त टीम द्वारा 40 कार्टून में 4 हजार 800 बाटल मेक्काटस कप सिरफ (कोडीन) फासपेट कीमती 8 लाख 64 हजार रूपये की जप्त की गई है।
थाना प्रभारी माढ़ोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि दिनंाक 14-2-26 की शाम क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि व्ही.आर.एल. ट्रांसपोर्ट कटंगी रोड टाटा शोरूम के पास प्रतिबंधित कफ सिरप रखी हैं, सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर काईम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल तथा ड्रग निरीक्षक श्री देवेन्द्र जैन के साथ संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान कटंगी रोड स्थित टाटा शोरूम के पास दबिश दी गई वी.आर.एल. ट्रांसपोर्ट के केशियर सुमित यादव पिता संतोष यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बेला थाना चोलापुर जिला वाराणसी उत्तरप्रदेश वर्तमान चुंगी नाका साई डेयरी के पास किराये का मकान से प्रतिबंधित मैक्का टस कफ सिरप के भेजने वाली फर्म एवं मांगने वाले के संबंध में जानकारी प्राप्त ट्रांसपोर्ट से बिल/बिल्टी, जी.एस.टी. इनवाईस प्राप्त की गयी जिसमें मैक्काक्योर फार्माशिस्ट खसरा नम्बर 1890 मौजा अरकेडिया ग्रान्ट पांचावाटून प्लाट नम्बर 5 सुमेरू बिहार शिमला वायपास रोड देहरादून उत्तराखण्ड से हिमांशु झा के द्वारा दिनंाक 5-2-26 के 1-55 बजे प्रतिबंधित मैक्का-टस कफ सिरप की 40 कार्टून (पेटियां) को मेसर्स सचिन मेडिकोज ग्राम गुबरा थाना जबेरा जिला दमोह के नाम से बुक करवाया गया है। प्रतिबंधित मैक्का-टस कफ सिरफ रखने के संबंध में व्ही.आर.एल. ट्रांसपोर्ट कटंगी रोड़ शौरूम के पास माढ़ोताल से जानकारी प्राप्त की गई जिस संबंध में केशियर सुमित यादव से पूछताछ कर कथन लेख किये गये जिसने अपने कथन में बताया कि उक्त माल के संबंध में मेसर्स सचिन मेडिकोज के मोबाइल नम्बर में माल ले जाने के लिये मोबाइल फोन से सम्पर्क किया गया जिनके द्वारा मोबाइल से पुनः कॉल कर बताया गया कि सोमवार दिनांक 16-2-26 को माल कि डिलेवरी लेने हेतु कहा गया था।
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही ड्रग निरीक्षक श्री देवेन्द्र जैन विक्टोरिया अस्पताल की उपस्थिति में की गई जिन्हौंने बताया कि मैक्का-टस कफ सिरप लोगों के द्वारा नशे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक , खाद्य एवं औषधि प्रसासन म.प्र. भोपाल के पत्र. दिनंाक 9-10-25 के द्वारा कोडिन, घटक युक्त औषधि का नशे के रूप में दुर्पयोग करने से रोकने का आदेश प्रसारित करते हुये उक्त औषधियों का विक्रय बिना डाक्टर की सलाह एवं कंडिका नम्बर 4 मे प्रतिमाह सीएनएफ से थोक विक्रेता को 1 हजार बाटल एवं थोक विक्रेता से फुटकर विक्रेता हेतु प्रतिमाह 50 बाटल (शीशी) निर्धारित करते हुये अधिक मात्रा में खरीदी एवं ब्रिकी किये जाने पर संबंधित व्यक्ति सूचना औषधि निरीक्षक केा जरिये उचित माध्यम से सूचित करने आदेश पारित किया गया है जो व्ही.आर.एल.ट्रांसपोर्ट कटंगी रोड़ टाटा शोरूम के पास माढ़ोताल के केशियर सुमित यादव द्वारा पेश बिल/बिल्टी ,जीएसटी इनवाईस के अनुसार 40 नग खाकी कार्टून (पेटी) में रखी कुल 4 हजार 800 बाटल (शीशी) मैक्टा-टस कफ सिरफ कीमती लगभग 8 लाख 64 हजार रूपये की जप्त करते हुये सुमित यादव, मेसर्स सचिन मेडिकोज ग्राम गुबरा थाना जबेरा जिला दमोह, हिमांशु झा, मैसर्स मैक्काक्योर फार्माशिस्ट देहरादून उत्तराखण्ड के विरूद्ध धारा 8 बी, 21, 22 नारकेाटिक ड्रग्स एण्ड साईक्रोट्रोपिक सब्सटानसिस एक्ट तथा 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को गिरफ्तार कर कफ सिरप जप्त करने में सहायक उप निरीक्षक रणजीत सिंह, बेनीराम उइके, प्रधान आरक्षक तरूण रोहितास, आरक्षक शैलेन्द्र, प्रतीक एवं थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सत्यसेन, मोहन थापा, मनीष, वीरेन्द्र, सुतेन्द्र, आरक्षक रीतेश, शिव सिंह, सतेन्द्र बिसेन, आरक्षक शिव बघेल, रीतेश शुक्ला एवं ड्रग निरीक्षक श्री देवेन्द्र जैन की सराहनीय भूमिका रही।





