खेत में लगी राहर की फसल के बीच में गांजा के पेड़ लगाने वाला आरोपी पकड़ा गया,

7 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये का जप्त
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 3 श्री मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बरगी की गठित टीम द्वारा 1 आरोपी को 7 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।
थाना प्रभारी बरगी श्री नीलेश दोहरे ने बताया कि दिनांक 28/10/26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सुम्मेरा पिता बसोरी निवासी सिलुआ रमनपुर ने अपने खेत में अवैध मादक पदार्थ गांजा के कुछ पेड़ लगाये हैं। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम सुम्मेरा पिता बसोरी लाल (आर्मो) उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सिलुआ रमनपुर बताया।
जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर खेत में लगी राहर की फसल के बीच मादक पदार्थ गांजा के 12 नग पेड़ लगभग ढाई से सात फिट लम्बे लगे दिखे। गांजा के पेड़ उखाड़कर मिट्टी झड़ाकर मादक पदार्थ गांजा की तौल करने पर 7 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये का होना पाया गया। जिसे जप्त करते हुये आरोपी सुम्मेरा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सिलुआ रमनपुर के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगेहाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक आलोक सिंह, प्रधान आरक्षक प्रभूदयाल डेहरिया, आरक्षक मिथलेश, सुधीर, उमाशंकर डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।





