चौकी गौर अन्तर्गत पेट्रोल पर मारपीट करने वाले 4 आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार,

*4 चाकू एवं घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की एक्टिवा जप्त*
थाना बरेला चौकी गौर में दिनांक 7-2-26 को अंशुल पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम परसवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सालीवाड़ा पेट्रोल पम्प में पेट्रोल भरने का काम करता है दिनांक 7-2-26 को पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भर रहा था तभी एक स्कूटी में 2 लडके, दूसरी मोटर सायकल में 2 लड़के एवं शुभम सेन सिगरेट पीते हुये आये और उससे बोला कि हमारी तीनों गाड़ियों में 5-5 लीटर पेट्रोल फ्री में भर दो, उसने बिना पैसों के पेट्रोल भरने से मना किया तो सभी उसके साथ गाली गलौज करने लगे, उसके साथ वाले मुकुंदराव जाधव द्वारा गालियां देने से मना करने पर सभी लड़के मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे शुभम सेन ने चाकू से हमलाकर दाहिने हाथ की उंगली में एवं, उसके साथी मुकुंद को सिर में चोट पहुॅचा दिये तथा सभी जान से मारने की धमकी दिये। उन्हीं लड़कों ने एवं उमेश पटैल, निहाल सेन ने मिलकर पत्थर चलाये जिससे पेट्रोल पम्प के आफिस की दोनों खिड़कियों के कांच टूटकर नुकसान हुआ है मारपीट के बाद एक लड़का मोटर सायकल से एक लड़का स्कूटी एवं शुभम सेन के साथ उमेश पटेल, निहाल सेन एवं अन्य 2 लड़के नीले कलर की बिना नम्बर की बेलेनो कार में बैठ कर गौर तिराहा की तरफ भाग गये। रिपेार्ट पर धारा 119(1), 296(बी), 115(2), 118(1), 351(2), 324(4), 191(1), 191(3), 190 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटित हुयी घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, डीएसपी ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी बरेला श्री अनिल पटेल के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई।
गठित टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये दौरान पतासाजी के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सालीवाड़ा स्थित पैट्रोलपंप में मारपीट तोडफोड करने वाले लडके कटियाघाट शमशानघाट में पास खडे है जो अपने पास चाकू रखे है जिसमें से प्रशांत पासी चाकू लिये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, सूचना पर कटियाघाट शमशानघाट में दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये के युवक दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम प्रशांत पासी पिता राजेश पासी उम्र 23 वर्ष निवासी अखाड़ा के पास बिलहरी थाना गोराबजार, शनि बढेल पिता कमल बढेल उम्र 19 वर्ष निवासी नई बस्ती कजरवारा, युसुफ तिर्की पिता सुरेश तिर्की उम्र 23 वर्ष निवासी नई बस्ती कजरवारा गोराबजार एवं शरद मेहतो पिता राजेश मेहतो उम्र 20 वर्ष निवासी कटियाघाट बरेला बताये चारो तलाशी लेने पर 1-1 चाकू रखे मिला।
चारों से सघन पूछताछ करने पर चारों ने अपने अन्य साथियों के साथ दिनांक 7-2-26 को सालीवाड़ा पेट्रोल पम्प पर मारपीट की घटना करना स्वीकार किये। चारों आरोपियों से 4 चाकू एवं आरोपी प्रशांत पासी की निशादेही घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की एक्टिवा जप्त करते हुये चारों आरोपियों के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर चारों को थाना बरेला के अपराध क्रमांक 114/25 धारा 119(1), 296(बी), 115(2), 118(1), 351(2), 324(4), 191(1), 191(3), 190 बीएनएस में भी विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी प्रशांत पासी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध अवैध वसूली, मारपीट, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट के 12 अपराध तथा शनि बढेल के मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के 4 अपराध थाना गोराबाजार में पूर्व से पंजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका- चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बरेला श्री अनिल पटेल, चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ अहिरवार, मुकेश पठारिया, देवेन्द्र प्रजापति, प्रधान आरक्षक ओमनारायण, राकेश, कमलेश, आरक्षक शिवप्रसाद, राजेश की सराहनीय भूमिका रही।





