*तिलवारा पुलिस की कार्यवाही*
*मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त 3 आरोपी गिरफ्तार,*
*9 किलो 781 ग्राम गांजा कीमती लगभग 4 लाख 89 हजार रूपये का जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा श्री आशीष कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना तिलवारा की टीम द्वारा 9 किलो 781 ग्राम गांजा के साथ 3 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया है।
थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा ने बताया कि दिनांक 17-4-26 को दौरान पेट्रालिंग ग्राम चूल्हा गोलाई वन चौकी के पास तीन व्यक्ति हाथ में बैग लिये दिखे जो पुलिस को देखकर घबराकर नहर के रास्ते जंगल तरफ भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर तीनों ने अपने नाम क्रमशः शुभम पटेल पिता श्री मुन्नालाल पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जोधपुर पड़ाव तिलवारा, शुभम शुक्ला पिता संतोष कुमार शुक्ला उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 2 नानाजी वाली गली बासौदा जिला बिदिशा, नीरज डेहरिया पिता कोमल प्रसाद डेहरिया उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम घाना तिलवारा बताये, संदेह होने पर तीनों के पास रखे बैगों की तलाशी लेने पर संदेही शुभम पटेल के पास रखे पिट्टू बैग में 2 पैकेट में अवैध गांजा रखा मिला, संदेही शुभम शुक्ला के पास रखे काले रंग के बैग को खोलकर देखने पर 2 पेकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, संदेही नीरज डेहरिया के कब्जे में मिले सफेद रंग के थैले को चैक करने पर 3 पेकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये तीनों आरोपियों के कब्जे में मिले गांजा की तौल करने पर कुल 9 किलो 781 ग्राम गांजा कीमती लगभग 4 लाख 89 हजार रूपये का होना पाया गया, अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर सभी खितिज साहू तितलागढ़ उड़ीसा वाला के पास से खरीदकर फुटकर पुड़िया बनाकर बेचने के उद्देश्य से लाना बताये, तीनों आरोपी शुभम पटैल, शुभम शुक्ला एवं नीरज डेहरिया के कब्जे से कुल 9 किलो 781 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 4 लाख 89 हजार रूपये जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक जगदीश सिंह, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, आरक्षक सुनील परवारी, पिन्टू यादव, अभय बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content