*थाना गोहलपुर पुलिस की कार्यवाही**
*वाहन चोर गिरफ्तार*

*चुराये हुये 02 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 3 लाख रुपये के जप्त*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नकबजनी, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ तथा उनके गुजर बसर की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया और घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मसरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड़ (भा. पु. से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री शशांक सिंह गुर्जर एवं थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पांडे के नेतृत्व में थाना गोहलपुर पुलिस द्वारा वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये 2 दुपहिया वाहन जप्त किये गये है।
घटना का विवरण – थाना गोहलपुर में सुजान मंसूरी ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि अज्ञात चोर एक्सेस स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एसटी 2426 सरदार एजेंसी के पास घर से चोरी कर लिया है जिस पर थाना गोहलपुर मे अपराध क्र 158/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना के विश्वसनीय मुखबिरो को लगाया गया एवं पूर्व मे पडे गये वाहन चोरों से पूछताछ की गई इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की एक लड़का आदिवासी छात्रावास के पास आनंद नगर में चोरी की स्कूटी लिए खड़ा है मुखबिर की सूचना पर तत्काल गोहलपुर टीम द्वारा बताए स्थान पर दविश दी गई जहॉ एक लड़का काले रंग की स्कूटी में बैठा दिखा जो पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछने पर अपना नाम समीर उर्फ गोला अंसारी पिता खुर्शीद अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी टेढ़ी नीम हनुमानताल बताया जिससे वाहन के सम्बंध मे पूछताछ करने पर वाहन के कागजात पास मे न होना बताते हुये से पूछताछ करने पर उक्त स्कूटी एक माह पूर्व अपने एक 16 वर्षिय मित्र से 2500/- रु में खरीदना बताया । और सघनता से पूछताछ करने पर उपरोक्त 16 वर्षिय मित्र के साथ मिलकर एक यामहा आर 15 गढ़ा क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार करते हुये उक्त मोटर साइकिल पंचवटी स्कूल के पीछे रखना बताया । आरोपी के कब्जे से गोहलपुर से चुराई हुई स्कूटी एमपी 20 एसटी 2426 एवं आरोपी की निशादेही पर गढा से चुराई हुई याम्हा मोटर साइकिल ओ.डी. 07 एजी 2341 जप्त करते हुये आरोपी को थाना गोहलपुर मे पंजीबद्ध अपराध क्र 158/2026 धारा 303(2) बीएनएस मे गिरफ्तारी शुमार करते हुये 16 वर्षिय साथी की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका – वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुराये हुये दुपहिया वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रितेश पाण्डेय, उप निरीक्षक अंबुज पांडे, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप, आरक्षक समरेन्द्र, आलोक यादव, गोपाल राय, अभिरंजन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।





