थाना ग्वारीघाट अंतर्गत हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी मॉ-बेटे गिरफ्तार
चुराये हुये सोने के जेवर कीमती लगभग 20 लाख रूपये के जप्त

नाम पता गिरफ्तार आरोपी-
01-ज्योति ठाकुर पति चन्द्रभान सिंह ठाकुर उम्र 55 वर्ष निवासी कंचनपुर रेतनाका ग्वारीघाट
02-यश ठाकुर पिता चन्द्रभान सिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी कंचनपुर रेतनाका ग्वारीघाट
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला मार्गनिर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जेवर चुराने वाली नौकरानी एवं उसके बेटे को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने के जेवर कीमती 20 लाख रूपये के जप्त किये गये है।
थाना ग्वारीघाट में शिवेंद्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी आस्था नगर ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अमेरिका के स्ट्रेट कालेज शहर पेन्नसिलवेनिया राज्य मे वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है एवं पत्नि व बच्चे के साथ अमेरिका मे रहता है। दिनांक 05/11/25 को उसकी माता जी नलिनी द्विवेदी का स्वास्थ खराब होने से उसकी मॉ को उसका मुँह बोला भाई अमित सुहाने ने जबलपुर अस्पताल में ईलाज वास्ते भर्ती कराया था। और उसे सूचना दी थी। दिनांक 09/11/25 को सुबह वह जबलपुर आ गया था। उसके बाद दिनांक 16/01/26 को ईलाज के दौरान उसकी माता जी देहांत हो गया उनके क्रियाकर्म के बाद, उसके द्वारा उसके माँ के बेडरूम की अलमारी के लाकर में मां के पुराने इस्तेमाली जेवर सोने की 01 जोड झुमकी, 04 कडे, 04 लाल कलर के लाख मे जडे कडे, 01 चैन -पैण्डल सेट जिसमे कान के इयरिंग, 02 जोड कान के इयरिंग, 01 काले मोती में गुथा सोने के पैण्डल व मोती, 01 हार व नानी का 01 कडा कुल करीबन 13-14 तौला सोना व चाँदी के जेवर, कई सारी पायल बिछिया करधन अंगुठी कुल वजनी 500 ग्राम थी रखी हुयी थी। दिनांक 10/05/26 को वापस अमेरिका के स्ट्रेट कालेज शहर पेन्नसिल्लेवेनिया राज्य जाने के लिये तैयारी कर रहा था, उसने अपनी माँ के बैडरुम के अलमारी के लकर मे रखे सोना व चाँदी के बॉक्स को निकाल कर खोलकर देखा तो उसमे सोने की उक्त सारी ज्वेलरी गायब थी सिर्फ एक सोने का कडा और चाँदी के उक्त सारे जेवर उसी बाक्स में रखे थे तथा सोने के ज्वैलरी के खाली बाक्स वापस उसी तरह अलमारी में रखे हुए थे । कोई अज्ञात चोर घर की अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे सोने के ज्वेलरी चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक-207/26 धारा धारा 331(4) 305(ंए) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना घर मे काम करने वाले नौकर व आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर खाना बनाने वाली श्रीमति ज्योति ठाकुर पर संदेह होने पर अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ करने पर ज्योति ठाकुर ने जेवर चोरी करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये जेवरों में से कुछ जेवर बेटे यश ठाकुर को रखने के लिये देना तथा शेष जेवर अपने घर मे अलमारी मे छिपाकर रखना बतायी। यश ठाकुर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करते हुये आरोपी की निशादेही पर चुराये हुये जेवरो मे से सोने का 01 नग हार, 01 नग पेंडिल और कान सेट, 01 जोड़ी कान के टाप, 01 मंगल सूत्र और कान का सेट, 01 चैन तथा आरोपी ज्योती ठाकुर की निशादेही पर सोने की 04 चूड़ियां, 01 नग पुरानी कटीरी वाली झुमकी, 04 नग सोने की साडी लाख पट्टी लगी हुई, 01 नग टाप, 01 नग अंगूठी जप्त करते हुये दोनों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय भूमिका- चोरी की घटना का खुलासा करते हुये आरेापियो को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने के जेवर जप्त करने नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी ग्वारीघाट एच.आर. आटनेरे, उप निरीक्षक परिणीता बेलेकर, आरक्षक संजय गोस्वामी, थाना गोरखपुर की प्रधान आरक्षक नेहा दुबे, आरक्षक सौरभ की सराहनीय भूमिका रही।





