थाना गढ़ा अंतर्गत हुई लूट का खुलासा, 2 लुटेरे गिरफ्तार
छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*
1-राकेश झारिया पिता उमेश झारिया उम्र 26 वर्ष निवासी आजादनगर सूपाताल गढा
2-सलमान शाह पिता मंजूर शाह उम्र 22 वर्ष निवासी आजादनगर सूपाताल गढा

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढा श्री प्रसन्न कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना गढा की टीम द्वारा गढा अंतर्गत महिला के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुये 2 लुटेरों को गिरफ्तार कर छीना हुआ कीमती 5 लाख रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त किये गये है।

थाना गढ़ा में दिनांक 11-9-26 को श्रीमति आरती ठाकुर उम्र 37 वर्ष निवासी न्यू शास्त्रीनगर तिलवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि थी कि वह अपने ससुराल भोपाल में रहती है मायके न्यू शास्त्री नगर तिलवारा आयी थी दिनंाक 11-9-26 को मॉ के साथ स्कूटी प्लेजर से गढ़ा सामुदायिक भवन जन्मदिन की पार्टी से रात लगभग 9-30 बजे वापस घर आ रहे थे स्कूटी पर उसके साथ मॉ बैठी, पिताजी अपनी मोटर सायकल से कुछ दूरी पर चल रहे थे लगभग 9-45 बजे पिसनहारी मढ़िया के पहले एक मोटर सायकल मे 2 लड़के आकर उसकी स्कूटी के सामने अपनी मोटर सायकल लगा दिये तथा उसकी गले में पहनी हुयी सोने की चौन, मंगलसूत्र छीनने की कोशिश किये वह वहां से हटी तो पीछे बैठे लड़के ने चाकू निकालकर कहा कि चेन व मंगलसूत्र नहीं दी तो जान से खत्म कर देगें, वह एवं उसकी मॉ डर गये तभी उक्त लड़के ने सोने की चौन व मंगलसूत्र खींच लिया तथा मोटर सायकल से मेडिकल तरफ तेजी से भाग गये । रिपोर्ट पर धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना केे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं मुखबिरो को लगाया गया। मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर राकेश झारिया पिता उमेश झारिया उम्र 26 वर्ष निवासी आजाद नगर सूपाताल तथा सलमान शाह पिता मंजूर शाह उम्र 22 वर्ष निवासी आजाद नगर सूपाताल गढा को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर दोनो ने घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशादेही पर छीनी हुई सोने की चेन एवं 1 मंगलसूत्र का पैंडिल एवं मंगलसूत्र की चेन के टूटे हुये दो टुकडे कुल वजनी लगभग 33.27 ग्राम एवं घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटर साईकिल जप्त करते हुये दोनों को उपरोक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय भूमिका- लुटेरों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गढ़ा श्री प्रसन्न शर्मा, उप निरीक्षक संजय गुर्जर, प्रधान आरक्षक ज्ञानेंन्द्र, आरक्षक गौरव की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content