थाना पाटन अंतर्गत हुई 2 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

*चुराये हुये सोने चांदी के जेवर एवं नगद 25 हजार रूपये जप्त*
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*
01. सौरभ उर्फ प्रेमनारायाण रजक पिता स्व. ओंकार रजक उम्र -29 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला थाना पाटन (चोरी करने वाला )
02. गोलू उर्फ तुलसीराम पटेल पिता डब्बल पटेल उम्र -32 वर्ष निवासी ग्राम चौधऱी मोहल्ला थाना पाटन (चोरी का सामान बिकवाने वाला ).03. बब्लू उर्फ शैलेन्द्र सोनी पिता बाबू लाल सोनी उम्र -53 वर्ष निवासी चौपाटी वार्ड थाना पाटन (चोरी का सामान खरीदने वाला)
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा मार्गदर्शन में एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जेवर चुराने तथा चुराये हुये जेवर बिकवाने एवं खरीदने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने के जेवर कीमती 1,25,000/ रूपये एवं नगद 25000/ रूपये के जप्त किये गये है।
थाना पाटन में सुश्री पलक पटेल निवासी चौपाटी वार्ड न. 5 पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कालेज मे एस ए की पढाई कर रही है। दिनांक 23/05/26 को रात करीब 08/30 बजे पूरे परिवार के साथ भंडारा लेकर ग्वारीघाट गये थे घर पर कोई नही था घर मे अदर सभी दरवाजो मे एवं मैन गटे मे ताला लगा हुया था हम लोग रात्रि करीब 01/40 बजे ग्वारीघाट से भंडारा कर वापस आये गाडी से उतर कर वह एवं उसकी छोटी बहिन भूमि पटैल एवं कशिश पटैल तीनो आगे आगे गये और मेन गेट का दरवाजा खोले इतने मे एक व्यक्ति दीवाल कूद कर भाग गया और एक व्यक्ति घर के छत के उपर था जो छत के पीछे से कूद कर भाग गया फिर हमने घर के दरवाजे खोलकर घर मे रखे अलमारी को देखा तो दो अलमारी के ताला टूटे थे अलमारी मे रखे 25 हजार रूपये एवं एक चांदी की चौन, एवं चांदी की अगुठी एवं एक चांदी का ब्रेसलेट और छोटी वहिन की अलमारी मे रखे 30 हजार रूपये नही मिले कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गये है । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक-317/26 धारा धारा 331(4) 305(ए) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना मे तकनीकी साक्ष्य ,भैतिक साक्ष्यो एवं चक्षुदर्शियो के कथन के आधार पर संदेही सौरभ रजक को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ करने पर सौरभ रजक ने मुकेश पटेल के घऱ से रात के समय ताला तोडकर जेवर एवं नगदी चोरी करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये जेवरों एवं नगदी रूपयो मे से 25 हजार रूपये को अपने घऱ मे छुपा कर रखना बताते हुये शेष रूपये खर्च कर देना बताया । इसके साथ ही दिनांक 25/04/2026 की रात को विवेक बबेले निवासी पाटन के घर का ताला तोडकर घर से सोने की एक नग अंगूठी, एक मंगल सूत्र एवं तीन चांदी के सिक्के चोरी करना स्वीकार करते हुये उक्त चोरी को सामान को गोलू उर्फ तुलसीराम को बेचने या गिरवी रखने हेतु देना बताया। गोलू उर्फ तुलसी राम को अभिरक्षा मे लिया गया जिसने पूछताछ कर सौरभ द्वारा दिये चोरी के जेवरों को बब्लू उर्फ शैलेन्द्र सोनी को बेचना बताया । बबलू उर्फ शैलेन्द्र सोनी को अभिरक्षा मे लिया गया।
आरोपी सौरभ निशादेही पर आरोपी के घऱ मे छिपाकर रखा चोरी के जेवर चांदी की 1 चौन, 1 अगुठी एवं 1 ब्रेसलेट तथा नगद 25000 रूपये को जप्त किये गये इसी प्रकार चोरी के जेवर खरीदने वाले आरोपी बब्लू उर्फ शैलेन्द्र सोनी के कब्जे से सोने की एक नग अंगूठी, एक मंगल सूत्र एवं तीन चांदी के सिक्के जप्त किये गये है। जो तीनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये आरोपी गोलू एवं शैलेन्द्र सोनी को न्यायिक अभिरक्षा मे जेल निरूद्ध कराया गया आरोपी सौरभ जिसने पूछतांछ मे पाटन कस्बे मे अन्य 04 चोरिया और करना स्वीकार किया है को पुलिस रिमांड मे लेकर और चोरी की घटनाओं का खुलासा कर चोरी गये मशरूका की बरामदगी के प्रयास जारी है।





