👉 थाना भेडाघाट अंतर्गत स्कार्पियो में लोड 136 किलो 84 ग्राम गांजा कीमती लगभग 68 लाख 42 हजार रुपए का एवं स्कार्पियो जप्त

👉*थाना घमापुर अंतर्गत गांजे के कारोबार मे लिप्त महिला गिरफ्तार, 1 किलो 7 ग्राम गांजा कीमती लगभग 50 हजार रूपये का जप्त*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थाे /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक शहर जोन 3 श्री मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री शशांक सिंह के मार्गदर्शन में थाना घमापुर की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे के कारोबार मे लिप्त महिला को 1 किलो 7 गांजे के साथ पकडा गया तथा थाना भेड़ाघाट की टीम द्वारा स्कार्पियो में लोड 136 किलो 84 ग्राम गांजा कीमति 68 लाख 42 हजार रूपये का जप्त किया गया है।

थाना प्रभारी भेड़ाघाट श्री कमलेश चौरिया ने बताया कि आज दिनांक 17-11-26 को चौकीताल नहर के पास संदिग्ध वाहन खड़े होने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को चौकीताल लम्हेटा मोड़ से नहर के पास काले रंग की स्कार्पियो कच्चे रास्ते में खड़ी थी जिसमें नम्बर प्लेट नहीं लगी थी चौक करने पर स्कार्पियो के पीेछे वाली सीट की खिड़की का कांच टूटा हुआ था तथा पीछे का वायें तरफ का टायर बस्ट होकर कटाफटा था डिक्की को चौक करने पर खाकी रंग के टेप से लिपटे हुये 12 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये गांजा की तौल करने पर 136 किलो 84 ग्राम गांजा कीमती लगभग 68 लाख 42 हजार रुपए का होना पाया गया। स्कार्पियो के अंदर नम्बर प्लेट रखी मिली जिसमें यूपी 57 सीसी 7869 लिखा है, स्कार्पियो वाहन मय 136 किलो 84 ग्राम गांजा सहित जप्त करते हुये स्कार्पियो चालक के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय भूमिका – अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करने में उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास सहायक उप निरीक्षक तेजराम चौधरी, प्रधान आरक्षक राजेश धुर्वे, आरक्षक हरि सिंह, संतोष, अंकित मेहरा, धर्मेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

थाना प्रभारी घमापुर श्री प्रवीण कुमरे ने बताया कि आज दिनॉक 17-11-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चांदमारी तलैया टैस्टिंग रोड पहाड़ के पास एक महिला अवैध रूप से गांजा बिक्री करने हेतु रखी है। सूचना पर तत्काल एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये की महिला खडी दिखी जो पुलिस को देखकर भागने लगी जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम रीता कुचबंधिया उम्र 40 वर्ष निवासी लालमाटी चांदमारी टेस्टिंग रोड घमापुर बतायी जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर महिला घर के अंदर कमरे में रखी अलमारी में एक ऑरेंज कलर का सफेद रंग के थैले के अंदर पुडियो मे गांजा रखे मिली जो तौल करने पर कुल 1 किलो 7 ग्राम गांजा कीमती लगभग 50 हजार रूपये का होना पाया गया जिसे जप्त करते हुये आरोपिया के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
उल्लेखनीय भूमिका – अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार मे लिप्त महिला को पकडने में सहायक उप निरीक्षक रामलोचन मिश्रा, प्रधान आरक्षक हरिशंकर गुप्ता, आरक्षक बृजेश त्रिपाठी, कृष्णा, महिला आरक्षक वर्षा की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content