*थाना माढ़ोताल एवं पाटन पुलिस की कार्यवाही*

*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार,*
*416 पाव देशी एवं 6 बॉटल अंग्रेजी शराब तथा जुपिटर जप्त*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगांे को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री बी एस गोठरिया, एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्गदर्शन मंे थाना माढोताल की टीम द्वारा एक आरोपी को 320 पाव देशी शराब के साथ एवं थाना पाटन की टीम द्वारा 1 आरोपी को जुपिटर में 96 पाव देशी एवं 6 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
1 थाना प्रभारी माढोेताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि दिनॉक 9-2-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक लडका गुलाबी टीशर्ट एवं हाफ पैंट पहने हुये उमरिया रोड किनारे खाली प्लाट में एक बोरी एवं थैले में अवैध शराब रखे बेचने के लिये खडा है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी, जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम संजय सैनी उम्र 22 वर्ष निवासी बडी खेरमाई मंदिर के पीछे हनुमानताल बताया जो पास रखे बोरी एवं थैले की तलाशी लेने पर 320 पाव देशी शराब रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी संजय सैनी आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध आबकारी एक्ट, जुआ, सट्टा सहित पूर्व से 7 अपराध पंजीबद्ध हैं।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब के के कारोबार में ंलिप्त आरोपी को पकडने में उप निरीक्षक सुरेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक पंचमलाल यादव, आरक्षक निखलेश, राहुल सिंह, अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
2 थाना पाटन चौकी नुनसर में दिनांक 09-02-2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जबलपुर तरफ से एक लडका नीले रंग की जुपिटर से तेज गति से नुनसर तरफ आ रहा है सूचना पर नुनसर असपताल के आगे एवं नुनसर तिराहा के पहले दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक जुपिटर जुपिटर क्रमांक एमपी 20 जेड बाई 1580 से चौकी तरफ आ रहा था जिसे घेराबंदी कर रोककर नाम पता पूंछने पर अपना नाम दीपू पंडित पिता कन्हैया पाण्डे उम्र 28 वर्ष निवासी बधैया मोहल्ला थाना हनुमानताल बताया, जुपिटर क्रमांक एमपी 20 जेड बाई 1580 के पैरदान पर एक थैला रखा मिला जिसकी तलाशी लेने पर 02 कार्टून में कुल 96 पाव देशी शराब एवं जुपिटर की डिक्की में 1 पेटी में ओल्डमंक थ्री एक्स की 06 बॉटल रखी मिली, आरोपी दीपू पाण्डे से उक्त शराब परिवहन के संबंध में पूछताछ करने पर मोनू बंशकार के द्वारा उक्त शराब देने पर मोनू वंशकार की जूपिटर से शराब बेचने पाटन जाना बताया, आरोपी दीपू पाण्डे के कब्जे से 96 पाव देशी एवं 6 बोतल ओल्डमंक अंग्रेजी शराब कुल कीमती लगभग 12 हजार रूपये की तथा शराब परिवहन में जुपिटर क्रमांक एमपी 20 जेड बाई 1580 कीमती लगभग 90 हजार रूपये की जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को जुपिटर से शराब परिवहन करते हुये रंगे हाथ पकड़ने में चौकी प्रभारी नुनसर उप निरीक्षक विपिन तिवारी, प्रधान आरक्षक रूपेश लोधी एवं आरक्षक राजा कुमार की सराहनीय भूमिका रही।





