थाना संजीवनी नगर एवं कटनी अंतर्गत हुई 2 नकबजनी की घटनाओं को खुलासा

*17 वर्षिय विधिविवादित बालक सहित 3 गिरफ्तार*
*चुराये हुये सोने चांदी के जेवर जप्त*
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*
1- शिवांशु जैन पिता प्रदीप जैन उम्र 19 वर्ष पता भूकंप कालोनी धनवंतरीनगर हनुमान मंदिर थाना संजीवनी नगर
2- अभय सिंह कोर्टे पिता दादू राम सिंह कोर्टे उम्र 21 साल निवासी ग्राम गड़वा थाना अमदरा जिला मैहर
3- 17 वर्षिय विधि विवादित बालक
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थाे /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना संजीवनी नगर की टीम द्वारा थाना संजीवनी नगर एवं कटनी क्षेत्रअंतर्गत नकबजनी करने वाले एक विधिविवादित बालक एवं 2 आरोपी युवकों को गिरफ्तार, कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर जप्त किये गये।
थाना संजीवनी नगर में दिनांक 26/5/26 की रात होमेन्द्र कुमार डेहरिया उम्र 47 वर्ष निवासी एल.आई.जी. 108/2 सागर कलोनी के पास धनवंतरी नगर संजीवनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रायवेट जाब करता है। दिनांक 23/05/26 को दोपहर 12 बजे घर में ताला बंद करके अपने साथ सोने चांदी के जेवर साथ में लेकर अपने ससुराल मदन महल अपने परिवार के साथ चला गया था। दिनांक 26/05/26 को जब वापस घर आया तो घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो घर का समान बिखरा हुआ था पूजा स्थल के पास रखे पुराने इस्तेमाली चांदी के 04 सिक्के एक चांदी की भगवान की एक मूर्ति, नगद 10-12 हजार रूपए कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करके चोरी करके ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 331 (4), 305 (ंए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 28.05.26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धनवंतरी नगर एवं कटनी में चोरी के दो संदेही अंधमूक बाईपास के पास खड़े हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये के 2 युवक खडे दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा दोनो ने नाम पता पूछने पर दोनो ने अपने नाम शिवांशु जैन पिता प्रदीप जैन उम्र 19 वर्ष पता भूकंप कालोनी धनवंतरी नगर हनुमान मंदिर थाना संजीवनी नगर एवं अभय सिंह कोर्टे पिता दादू राम सिंह कोर्टे उम्र 21 साल निवासी ग्राम गड़वा थाना अमदरा जिला मैहर बताये, सदेह पर दोनो को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ करने पर थाना संजीवनी नगर अंतर्गत धनवंतरी नगर में एक सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया तथा अपने एक 17 वर्षिय साथी के साथ मिलकर कटनी मे भी एक घर से सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूप्ये चोरी कर जेवरों को दोनों के द्वारा आपस मे बांट लेना तथा नगदी रूपयो मे से साढे तीन हजार रूप्ये 17 वर्षिय साथी को देना तथा शेष रूपये खर्च कर देना बताये ।
शिवांशु जैन ने अपने हिस्से मे मिले कटनी से चुराये सोने के जेवरो मे से सोने के कंगन को मुथुड फायनेंस मे गिरवी रखकर 1 लाख रूपये लोन लेकर खर्च कर देना बताया शेष चुराये हुये सोने के कान के टाप्स, 02 अंगूठी, माथे की बिंदी एवं चांदी के 04 सिक्के व 02 सोने के कंगन मुथुट फाइनेंस में लोन के लिए जमा करने की रसीद एवं आरोपी अभय सिंह ने कटनी में चुराये हुये जेवरो मे से हिस्से मे मिले कुछ जेवरों को सराफा में सुनार को देकर नगद 1 लाख 45 हजार रूपये प्राप्त कर उक्त रूपयो मे से 60 हजार रूपये देकर ढाई लाख की मोटर सायकिल फायनेंस कराना तथा शेष नगद रूपये खर्च करना बताया। आरोपी अभय सिंह कोर्ट के कब्जे से एक चांदी जैसे दिखने वाली धातु की पायल , एक सिक्का , एक सोने जैसे दिखने वाली धातु की चौन, एक जोड़ बेनटेक्स के कान के टाप्स, चांदी की गणेश जी की मूर्ति तथा फांयनेंस कराई हुइै मोटर सायकिल जप्त करते हुये दोनों को चौकी धनवंतरीनगर मे हुई चोरी की घटना में थाना संजीवनी नगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 227/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस तथा तीनों को थाना संजीवनीनगर मे इस्तगासा क्रं 03/2026 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस / 35(1-ड.) बीएनएसएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया । पतासाजी पर जिला कटनी के थाना सिटी कोतवाली में 183/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध होना पाया गया है । कटनी के सिटी कोतवाली में सूचना दी गयी है।
उल्लेखनीय भूमिका – नकबजनी करने वाले विधिविवादित बालक एवं आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्री बी.डी. द्विवेदी, चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक दुर्गेश मरावी, सहायक उप निरीक्षक हृदयनारायण पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक दिलीप पाठक, आरक्षक रजनीश यादव, आशीष प्रताप सिंह , अमरेन्द्र कुमार, पुष्पराज जाट, मनोज मिश्रा, नितिन कनौजिया की सराहनीय भूमिका रही





