पुलिस कल्याणकारी योजना अंतर्गत पुलिस लाईन जबलपुर में स्थित सर्वसुविधायुक्त जिम एवं सी0 पी0 सी0 कैन्टीन भवन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में किया गया उद्द्याटन*

आज दिनांक 2-7-26 को पुलिस कल्याणकारी योजना अंतर्गत पुलिस लाईन जबलपुर में पुलिस कर्मियो के लिये सर्वसुविधायुक्त जिम एवं सी0 पी0 सी0 कैन्टीन के भवन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की उपस्थिति में रिबिन काटकर उद्द्याटन किया गया।
जिम एवं सी0पी0सी0 कैन्टीन को सर्वसुविधा युक्त बनाया गया है । तीनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिम एवं सी0 पी0 सी0 कैन्टीन का निरीक्षण करते हुये जिम में लगे उपकरणों का स्वयं उपयोग किया गया। इसी प्रकार सी0पी0सी0 कैंटीन मे विक्रय हेतु रखी सामाग्री का भी निरीक्षण किया गया।
पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ का ध्यान रखते हुये जिम में फिटनेस हेतु उपयोगी उपकरण लगाये गये है।
इसी प्रकार सी0पी0सी0 कैंटीन में पुलिस अधिकारी/कमचारियों को 25 से 30 प्रतिषत तक डिस्काउन्ट रेट पर सामाग्री उपलब्ध कराई जा रही है। सी0पी0सी0 कैन्टीन में कैषलेस ट्रांजेक्षन सुविधा उपलब्ध है जिसमें डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं। सैन्ट्रल पुलिस कैन्ट्रीन में किफायती दरों पर आर्मी कैन्ट्रीन की तरह ही समानो की कीमत रखी गयी है। सैंटल पुलिस कैन्टीन पुलिस की सभी यूनिट जैसे जिला पुलिस, जी.आर.पी., एसएएफ, के लिये है । कैन्टीन में सभी प्रकार का घरेलू सामान अति किफायती दरों पर उपलब्ध है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल(भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अखिलेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष साहू, उप पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत, रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थेे।





