बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर ली गयी बैंक अधिकारियों की बैठक एवं दिये सुरक्षा सम्बधी आवश्यक दिशा निर्देश

दिनॉक 18-4-26 के पुलिस कन्ट्रोल रूम में बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला द्वारा बैंक अधिकारियों की एक बैठक ली गयी । बैठक में विभिन्न बैंकों के 104 बैंक अधिकारी उपस्थित हुये।
बैठक में सभी का परिचय प्राप्त करते हुये सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध मे जानकारी ली तथा बताया कि बैको की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के साथ साथ आपकी भी है, यदि आप जागरूक रहेंगे तो सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रहेगी। आर.बी.आई. द्वारा सुरक्षा सम्बंधी गाईड लाईन का शत प्रतिशत पालन किया जाये। बैकों मे आवश्यक रूप से चौनल गेट लगे हों। सायरन तथा पैनिक अलार्म भी 3-4 स्थानों पर हो सुनिश्ति करें। वैसे तो सभी बैंको मे सीसीटीव्ही लगे है लेकिन बैंक मे एैसा कोई स्थान छूटा हो जहॉ सीसीटीव्ही कब्हरेज नहीं कर रहा हो तो उक्त स्थान पर भी सीसीटीव्ही लगवाये ताकि बैंक के अंदर वह बाहर हर स्थान सीसीटीव्ही की निगरानी में रहे। बैंक व सम्बंधित थानों में समनवय बनाये रखने के लिये थाने व बैक का वाट्सअप ग्रुप बनाते हुये सुरक्षा सम्बंधी सूचनाओं का आदन प्रदान करे।
आपराधिक तत्व सुरक्षा व्यवस्था में कमी के मौके का फायदा उठाने मे नहंी चूकते जिसे दृष्टिगत रखते हुये प्रतिदिन समय समय पर बैंक में, बैंक के आसपास, चायपान के ठेले, सायकिल स्टैण्ड की आकस्मिक रूप से चौकिंग करायी जा रही हैं ।
कुछ बैंकेां मे पुलिस गार्ड लगी हुई एवं अधिकांश बैंकेा में प्राईवेट सिक्योरिटी गार्ड लगाये गये है जिन्हें आप सभी बताये कि एैसे व्यक्ति पर जिसका बैंक मे कोई काम नहीं है, निगाह रखें, यदि एैसा कोई दिखाई पडता है तो उससे पूछताछ करें अवश्यक समझते है तो तत्काल सम्बंधित थाने को एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचित करें ताकि उससे पूछताछ की जा सके।
बैंक अधिकारियों द्वारा बैंक में अधिक बार पुलिस गस्त के सम्बंध में कहा गया जिस पर आश्वस्त किया गया कि 11 से 1 एवं 3 से 4 के बीच पुलिस गस्त बैंकों के आसपास की जायेगी।
मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और अवैध धन हस्तांतरण सहित वित्तीय अपराधों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बैंक खाता म्यूल अकाउंट सम्बंधी जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित थाने व सायबर सेल में सूचना दे।
इसके साथ ही सुरक्षा सम्बधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये जो निम्नानुसार है-
1- रिजर्व बैंक के द्वारा निर्धारित मापदंण्डो का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जावे।
2- सायरन व अलार्म उपयुक्त व सुविधाजनक स्थानों पर लगाते हुये सभी बैंक अधिकारी एवं कर्मचारियो को इसका प्रशिक्षण दिया जाये एवं समय-समय पर चौक भी करते रहें कि चालू हालत में हैं कि नही।
3- सीसी टीवी कैमरा उपयुक्त जगह पर एवं आवश्यकतानुसार कैश काउंटर ऐरिया, मे लगवाते हुये बैक के बाहरी क्षेत्रेा मे भी लगवाये।
4- एटीएम एवं बैंकों में लगाये जाने वाले सुरक्षा गार्ड अधिकृत सुरक्षा एजेन्सी के हो, साथ ही प्रशिक्षित व शस्त्रधारी हो यह सुनिश्चित करें ।
5- प्राईवेट सुरक्षा गार्ड एंव रिकव्हरी एजेंट का पुलिस व्हैरिफिकेशन अवश्य करायें।





