भेड़ाघाट पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 7 जुआडी पकड़े गये,

*नगद 1 लाख 47 हजार 220 रूपये एवं ताश के पत्ते जप्त*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 3 श्री मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना भेड़ाघाट की टीम द्वारा 7 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 1 लाख 47 हजार 220 रूपये जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी भेड़ाघाट श्री कमलेश चौरिया ने बताया कि दिनांक 17-11-26 की देर रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि महामृत्युंजयन मंदिर के पीछे कार्यलेण्ड ग्राम गोपालपुर में लाईट के उजाले में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां लाईट के उजाले में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी जुआड़ियों ने अपने नाम क्रमशः अतुल जैन उम्र 45 वर्ष निवासी कमानिया गेट के पास बड़ा फुहारा कोतवाली, वीर जैन उम्र 42 वर्ष निवासी बड़ा फुहारा कोतवाली, नितिन जैन उम्र 40 वर्ष निवासी सराफा बजार कोतवाली, रितिक जैन उम्र 45 वर्ष निवासी बड़ा फुहारा कोतवाली, नितिन कुमार पाण्डे उम्र 37 वर्ष निवासी गुप्तेश्वर मंदिर थाना गोरखपुर, मनीष खेमानी उम्र 44 वर्ष निवासी भंडारी अस्पताल के पास ओमती, विजय नगवानी उम्र 38 वर्ष निवासी नेपियर टाउन ओमती बताये, जुआड़ियों के पास व फड़ से *ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 1 लाख 47 हजार 220 रूपये जप्त* करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
*उल्लेखनीय भूमिका-* ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास, प्रधान आरक्षक हरीश डेहरिया, आरक्षक हरि सिंह, संतोष जाट की सराहनीय भूमिका रही।





