*मध्य प्रदेश के जिलो में ई-एफआईआर में जबलपुर जिले ने रैंकिंग में प्राप्त किया प्रथम स्थान तथा ई-विवेचना में जबलपुर जिला रहा तृतीय स्थान पर

*👉 पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने सीटीएनएस कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार के लिए समय समय पर ली बैठक एवं दिये थे आवश्यक दिशा निर्देश*
सी.सी.टी.एन.एस. प्रेाजैक्ट बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, राष्ट्रीय ई-गर्वनेस योजना अन्तर्गत अपराध एवं अपराधियों का वास्तविक समय मे पता लगाने हेतु सूचना प्रोैद्योगिकी की सहायता से अपराधियो की उच्च स्तरीय राष्ट्र व्यापी ट्रैकिंग प्रणाली के सृजन हेतु सी.सी.टी.एन.एस. को मिशन मोड परियोजना के रूप मे प्रारम्भ किया गया है।
पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों तथा विवेचकों की बैठक तथा इसके साथ ही समय समय पर थानों में सीसीटीएनएस मंे डाटा फीडिंग का कार्य कर रहे आरक्षकों की भी बैठके ली गई।
बैठकों में सी.सी.टी.एन.एस. डिजिटल इंट्रीगेशन सम्बंधी कार्यवाही ई साक्ष्य, ई विवेचना, ई-एफ.आई.आर., ई-चालान, ई-संमस के सम्बंध में समीक्षा करते हुये सी.सी.टी.एन.एस. के अन्तर्गत प्रैक्टीकली जो दिक्कतें आ रही थी सभी डाउट्स को सी.सी.टी.एन.एस. प्रभारी से चर्चा कर उनका समाधान करवाया गया।
समय समय पर ई साक्ष्य, ई विवेचना, ई-एफ.आई.आर., ई-चालान, ई-संमस के सम्बंध में कार्यशाला कन्ट्रोल रूम जबलपुर में आयोजित की गयी तथा ई विवेचना हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदाय किये गये टैब के माध्यम से सभी विवेचकों को विवेचना करना, नक्श मौका दर्ज करना सम्बंधी प्रशिक्षण दिया गया। ई-विवेचना हेतु प्रदाय किये गये टैब पर कार्य करते समय क्या समस्यायें आती है के सम्बंध मे पूछा एवं उसका समाधान किया, तथा फायदे बताते हुये बताया कि आप प्रदाय किये गये टैब पर डायरी लेखन, घटना स्थल का नक्शा मौका, अपराध से सम्बंधित वीडियो, फोटो, दस्तावेज आदि अपलोड करे ।
जिसके परिणाम स्वरूप सीसीटीएनएस में मध्य प्रदेश के जिलो में ई-एफआईआर में जबलपुर जिले ने रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ई-विवेचना में जबलपुर जिला तृतीय स्थान पर रहा।





