मोबाईल एवं नगदी रूपये चुराने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार,

*चुराये हुये नगदी रूपयों में से शेष बचे नगद 1170 रूपये तथा 2 मोबाईल जप्त*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश से परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, एवं एसडीओपी सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया(भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी मझोली श्री नेहरू सिंह खंडाते के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर चुरासे हुसे 2 मोबाईल एवं नगदी रूपये जप्त किये गये है।
थाना मझौली में दिनांक 06/02/26 की 21/27 बजे विष्णु शरण अग्रवाल उम्र 37 वर्ष निवासी सिहोरा रोड पेट्रोल पंप के बाजू में काकरदेही मझौली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि मझौली में पान की दुकान, एवं मोबाइल की दुकान चलाता है। दिनांक 05/02/2026 को रात्रि करीब 11/30 बजे अपनी दोनो दुकान से करीब 18000 रूपये लेकर अपने घर वापस गया था घर के कमरे में काउण्टर की ड्राज में जाकर 18000 रूपये रख दिये जिसमें पहले से 12000 रूपये रखे थे। रात 11/45 बजे घर के सभी लोग खाना पीना खाकर सो गये थे सुबह 05/00 बजे मेरे मंझले भाई राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने उठाया और बताये की घर की गैलरी के दरवाजे का ताला टूटा है हमलोग जाकर देखे तो एक कमरे में जहा भतीजे का रेडमी मोबाइल एवं भाई सुरेन्द्र अग्रवाल का वीवो कम्पनी मोबाइल रखा था जो नहीं मिले वही काउन्टर की ड्राज खुला था जिसमें रखे 30,000 रूपये भी गायब थे। कोई अज्ञात चोर दोनो मोबाइल तथा 30,000 रूपये नगद चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 331(4),305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गठित टीम द्वारा पतसाजी करते हुये यज्ञशाला मैदान में दबिश देते हुये संदेही अनुराग दुबे पिता महेन्द्र कुमार दुबे उम्र 23 वर्ष निवासी मझोली को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ की गयी जिसने काकरदेही स्थित घर से मोबाईल एवं नगदी रूपये चुराना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चुराये हुये 2 मोबाईल एवं नगदी रूपयों में से शेष बचे नगद 1170 रूपये जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी शातिर अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध पूर्व से नकबजनी, जुआ एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के 10 अपराध पंजीबद्ध है।
*उल्लेखनीय भूमिका-* शातिर नकबजन को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी मझोली श्री नेहरू सिंह खण्डाते के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रामजी पाण्डे, आशीष असाटी, मुकेश ठाकुर आरक्षक संदीप पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।





