👉 श्रावण माह के द्वितीय सोमवार निकाली जाने वाली संस्कार कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर की सम्पत उपाध्याय तथा नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने आज खमरिया मटामर स्थित कैलाश धाम मंदिर का किया भ्रमण

*👉मौके पर उपस्थिति अधिकारियों को बैरिकेटिंग, वैकल्पिक मार्ग आदि की व्यवस्थाओं के सम्बंध में चर्चा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

द्वितीय सावन सोमवार के अवसर पर संस्कार कांवड यात्रा दिनॉक 10-8-2026 को प्रातः 7 बजे मॉ नर्मदा तट ग्वारीघाट से निकाली जावेगी जो बादशाह हलवाई मंदिर, रामपुर चौक, छोटी लाईन फाटक चौराहा, शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, सराफा चौक, बेलबाग तिराहा, घमापुर चौक, कांचघर चौक, सतपुला ब्रिज, पनेहरा पैट्रोलपंप, गोकलपुर, रांझी, खमरिया बाजार होते हुये मटामर स्थित कैलाशधाम में समाप्त होगी।
संस्कार कांवड यात्रा को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 5-8-2026 को कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) तथा नगर निगम कमिश्नर श्री रामप्रकाश अहिरवार (भा.प्र.से.) द्वारा व्यवस्थाओं के सम्बंध मे खमरिया मटामर स्थित कैलाश धाम मंदिर का भ्रमण करते हुये बैरिकेटिंग, वैकल्पिक मार्ग आदि की व्यवस्थाओं के सम्बंध में चर्चा करते हुये मौके पर उपस्थित एमपीईबी /प्रशासनिक अधिकारियों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) , नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष साहू, थाना प्रभारी खमरिया श्री राजकुमार खटीक को व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

keyboard_arrow_up
Skip to content