श्री अतुल सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर ने किया श्री सम्पत उपाध्याय पुलिस अधीक्षक जबलपुर की उपस्थिति में 25वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2026 का शुभारंभ

👉 प्रतियोगिता में 22 इकाईयां जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, रेडियो जबलपुर, रेल जबलपुर, पीटीएस रीवा, पीटीएस उमरिया, मउगंज, मैहर, पाढुर्ना, बालाघाट, मंडला, सिंगरौली, उमरिया, डिण्डोरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सतना, रीवा, के खिलाड़ी करेगें प्रदर्शन
25 वीं पूर्वी जोन अन्तर्जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनॉक 10-6-26 को शाम 5-30 बजे पुलिस लाईन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की उपस्थिति मे किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, जोनल स्पोर्टस आफीसर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री जयप्रकाश आर्य एवं जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा शहर के थाना प्रभारी, गणमान्य नागरिक सहित पुलिस परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।
सर्वप्रथम आगमन पर पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, तत्पश्चात आप 22 ईकाईयों से आई टीमो के टीम मैनेजरो से परिचय प्राप्त करने के उपरांत मंच पर पहुचंे, मंच पर पहुंचते ही पुलिस बैंण्ड के द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) का अभिवादन किया गया।
मुख्य अतिथि श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) ने गुब्बारे छोडते हुये शुभारंभ की उद्घोषणा कर सभी खिलाडियो को बधाई देते हुये कहा कि पुलिस की तमाम व्यस्तताओं के बीच उनके स्वस्थ्य रहने, निरोग रहने, स्ट्रेस को कम करने के दृष्टिकोण से जोनल स्पोर्टस का अपना विशेष महत्व है। पुलिस मे तमाम हमारे साथी अधिकारी/कर्मचारी अपने जीवन में किसी न किसी स्पोर्ट्स से जुडकर रहते है और स्पोर्ट्स को अपनी दिनचर्या का हिस्सा भी बनाते है। ऐसी तमाम प्रतिभाओं को जो अपनी क्षमताओं के अनुरूप जिन खेलो में रूचि है उनके भीतर एक खेल भावना प्रतियोगी भावना को र्प्राेत्साहित करने के लिये जोनल स्पोर्ट्स का आयोजन प्रतिवर्ष होता है।
मैं उम्मीद करता हूॅ कि यहॉ सभी प्रतिभागी अपनी क्षमताओं के अनुरूप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और मेडल भी प्राप्त करेंगे और जो तुलनात्मक रूप से पीछे रह जाते है वे भी अपने खेल को बेहतर करने के लिये निरंतर प्रयास करंेगे। समग्र रूप से यह ईवेंट आपकी उर्जा, आपके उत्साह, आपके स्वास्थ को बढाने मे मदद करता है। जिन खेलों में आपकी रूचि है उनसे आप हमेशा जुडे रहें ऐसी अपेक्षा करता हूॅ।
आशा करता हूॅ कि प्रतियोगिता के दौरान आप पूरी खेल भावना का परिचय देंगे और आप सभी लोग इस जोनल स्तर के आयोजन को सफल बनायेंगे।
जोनल स्पोर्ट्स कराने के लिये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय, नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सूर्यकांत शर्मा, समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों एवं समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों को बधाई एवं शुभकामनायें देता हॅूं।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने गणमान्य नागरिक, विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारीगण, मीडिया के सम्मानीय बंधुगण एवं विभिन्न जिलों सेे आये खिलाडियों का स्वागत करते हुये बताया कि आज दिनॉक 10-06-2026 को विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया जिसका समापन 14-06-2026 को होगा।
इस आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 22 ईकाईयॉ जिला जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, रेडियो जबलपुर, रेल जबलपुर, पीटीएस रीवा, पीटीएस उमरिया, मउगंज, मैहर, पाढुर्ना, बालाघाट, मंडला, सिंगरौली, उमरिया, डिण्डोरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सतना, रीवा, के खिलाडी भाग ले रहे है, ।
प्रतियोगिता मे गेम्स हाकी, फुटबॉल, व्हालीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, हैेण्डबॉल, क्रिकेट लेदर वॉल एवं व्यक्तिगत स्पर्धा के लिये बेडमिंटन, जूडो, कुश्ती, वेटलिफिटिंग तथा एथलेटिक्स गेम्स पुरूष/महिला में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर दौड़, लांगजम्प, हाईजम्प, ट्रिपलजम्प, जेवलिनथ्रो, शॉटपुट, हेमरथ्रो, 4100 रिले, 4400 रिले इवेन्टस आदि को सम्मलित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने कहा कि प्रतियोगिता में आयोजित खेलों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाडियों का चयन इस वर्ष भोपाल मे आयोजित म.प्र. पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2026 हेतु किया जायेगा।
सभी खिलाडियों से अपेक्षा है कि आयोजित खेलों मे खेल के साथ अनुशासन का भी विशेष ध्यान रखेंगे एवं खिलाड़ी भावना के साथ अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुये इस आयोजन को सफल बनायेंगे।
प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर वूशु खेल का प्रदर्शन एवं 100 मीटर दौड आयोजित की गयी। 100 मीटर दौड महिला वर्ग में रंजना रावत जिला रीवा ने प्रथम स्थान, प्रतिमा जयसवाल जिला रीवा ने द्वितीय स्थान, कंचन जिला छिंदवाडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।





