साइबर सेल एवं क्राइम ब्रांच की सशक्त कार्यवाही”
शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार”

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा साइबर फ्रॉड/ऑनलाईन धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में तकनीकी विवेचना करते हुये त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेंद्र सिंह के मार्ग निद्रेशन में प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक श्री अनूप नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

*घटना का विवरण-* जबलपुर निवासी एक डॉक्टर को शेयर बाजार में निवेश पर प्रतिदिन 5 प्रतिशत और दीर्घकालिक निवेश पर 500 प्रतिशत तक रिटर्न का वादा कर, शेयर में रूपये इन्वेस्ट करवाते हुये 3 करोड़ 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 318(4) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
उपरोक्त प्रकरण में एक आरोपी संस्कार केशरवानी को पूर्व मे गिरफ्तार किया गया था जिससे सघन पूछताछ करते हुये प्रकरण के अन्य आरोपी सौरभ विश्वकर्मा उर्फ राहुल उम्र 25 वर्ष, निवासी खमरिया को दिनॉक 02.04.2026 को गिरफ्तार किया गया।

*तरीका अपराध-* आरोपी लोगों के करंट/कॉरपोरेट अकाउंट खुलवाकर उन्हें टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगों को भेजता था, जिसके बदले उसे मोटी रकम मिलती थी।

*जबलपुर पुलिस की आमजन से अपील -*
*उच्च या गारंटीड रिटर्न का वादा करने वाले संदेशों या ऐप्स से दूर रहें।*
*अंनजान व्यक्ति या टेलीग्राम/व्हाट्सएप ग्रुप से निवेश टिप्स न लें।*
*केवल SEBI रजिस्टर्ड ब्रोकर के माध्यम से ही निवेश करें।*
*अनजान APK फाइल्स इंस्टॉल न करें; ऐप केवल Google Play या App Store से डाउनलोड करें।*
*किसी भी लालच (जैसे गेमिंग कमीशन या नौकरी) में आकर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।*

*नोट: साइबर अपराध की सूचना साइबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नंबर 7701050010, राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर दें।*

keyboard_arrow_up
Skip to content