सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान


*👉 हेलमेट की अनिवार्यता एवं यातायात के नियम के प्रति किया गया जागरूक*

सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी और हेलमेट का उपयोग न करना है। आंकड़ों के अनुसार लगभग 50 प्रतिशत मृतकों मे दोपहिया वाहन चालक शामिल होते हैं, जो हेलमेट नही पहनते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुये पुलिस विभाग ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। पुलिस परिवहन शोध संस्थान, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने एवं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने की अनिवार्यता को लेकर प्रदेश मे दिनांक 26.04.2026 से 10.05.2026 तक विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं ।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशो के तहत पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने हेतु अभियान के रूप में पीओएस मशीन के माध्यम से अधिक से अधिक चालानी कार्यवाही के साथ ही पीओएस मशीन से ही ड्रायविंग लायसेंस निलंबन हेतु परिवहन विभाग की ओर भेजा जाना सुनिश्चित किये जाने तथा शैक्षणिक एवं अन्य संस्थानों मंे हेलमेट की अनिवार्यता व यातायात नियमों के प्रति जागरुकता का अभियान चलाया जाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (मालवीय चौक, गढा, घमापुर) एवं यातायात के तीनों थाना प्रभारियों द्वारा टीम बनाकर हेलमेट जागरूकता अभियान अंतर्गत षहर के विभिन्न षासकीय/प्रायवेट संस्थानों एवं षहर के मुख्य-मुख्य चौराहो/तिराहों में हेलमेट जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये गये है।

*ऽ ऑटो मोबाईल षोरूम में जागरूकता कार्यषालाः-*
उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक श्री संतोष कुमार षुक्ला ,उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढ़ा एवं यातायात स्टॉफ के द्वारा साहिल होंडा, सुजुकी षोरूम,नेक्सा षोरूम जबलपुर में वाहन विक्रेताओं के साथ चर्चा कर आवष्यक निर्देष देते हुये कहा गया कि:-
 षोरूम डीलर पुलिस एवं आरटीओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है,पहली बार वाहन खरीदने वाला ग्राहक सबसे पहले आपसे जुड़ता है। प्रत्येक दो पहिया वाहन क्रेता को वाहन के साथ हेलमेट अवष्य प्रदान किया जावें, एवं हैल्मेट पहनने हेतु प्रेरित किया जावे।
 डॉक्यूमेंटेषन के समय ग्राहक का सही पता एवं मोबाईल नंबर सत्यापित कर ही प्रकरण आरटीओं कार्यालय भेजा जावें एवं प्रत्येक वाहन को एसएचआरपी नम्बर प्लेट लगाकर ही डिलीवर किया जावें।
 उपस्थित सभी षोरूम कर्मचारियों एवं ग्राहकों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाकर हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया है।
*ऽ चौराहों /तिराहो/मुख्य मार्गो पर जागरूकता कार्यक्रम-*
षहर के मुख्य मार्ग /चौराहा/तिराहा जैसे-महाराजपुर बाईपास, व्हीकल मोड़, मालगोदाम चौक, तीन पत्ती चौक, छोटी लाईन फाटक, आधारताल तिराहा, दर्षन तिराहा, बंदरिया तिराहा आदि में ऐसे वाहन चालक जो दो पहिया वाहन हेलमेट पहनकर चलाते पाये गये उन्हे यातायात पुलिस द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप यातायात जागरूकता वाले बैग, कप, पम्पलेट एवं परीक्षा पेड बांटे गये। साथ ही ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट धारण कर दो पहिया वाहन चलाते पाये गये उन्हे हेलमेट पहनने की समझाईस दी गई। चौरहो/तिराहो/मार्गो में हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता वाले बैनर लगाये गये है।

ऽ *बिना हेलमेट धारण करने वाले वाहन चालको पर की गई चालानी कार्यवाही-*
ऐसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाते पाये गये है ,उनके विरूद्व जबलपुर पुलिस द्वारा लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 26.04.2026 से आज दिनांक 05.05.2026 तक अभियान के दौरान बिना हेलमेट के विरूद्व लगभग 3300 से अधिक चालान किये जा चुके है। इसी के साथ 175 से अधिक वाहन चालको के ड्रायविंग लायसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जबलपुर को प्रकरण भेजे गये है।

*यातायात पुलिस की अपील-* सफर में कितनी भी हो कम दूरी, मगर हेलमेट लगाना है जरूरी । दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवष्य धारण करें। यातायात नियमों का पालन करें,सुरक्षित रहें।

keyboard_arrow_up
Skip to content