हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही
1 विधिविवादित बालक सहित 7 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

*चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त*
*अप क्रमांक 681/2026 धारा 313 बी एन एस 25 आर्म्स एक्ट तथा धारा 35(1) ई बी एन एस एस/303(2) बी एन एस,एस में गिरफ्तार आरोपी-*
1-अयान उर्फ अल्लू खान पिता लियाकत अकबर उम्र 18 बर्ष निवासी 10 नल के पास गाजीनगर हनुमानताल,
2-सोहेल उर्फ गुलाम गौस पिता अजमेरी उर्फ चुनैया उम्र 20 साल निवासी टेढीनीम पहाडी पावर हाउस हनुमानताल,
3-मुजम्मिल कुरैशी पिता इकराम कुरैशी उम्र 19 वर्ष निवासी टेढीनीम कुआ मस्जिद के पास हनुमानताल,
4-मुदस्सिर कुरैशी पिता इकराम कुरैशी उम्र 18 साल निवासी टेढीनीम, कुआ मस्जिद के पास हनुमानताल
*अप क्रमांक 671/2026 धारा 303(2) बी एन एस एवं इस्तगासा क्रमांक 8-9/2026 धारा 35(1) ई बी एन एस एस/303(2) बी एन एस,एस में गिरफ्तार आरोपी-*
(1) फैजान उर्फ फिज्जू खान पिता नसीम खान उम्र 18 साल निवासी काली चाय वाले के पीछे चारखम्भा गोहलपुर
(2) मोईन उर्फ सुरमेश अंसारी पिता सलीम अंसारी उम्र 18 साल निवासी टेढीनीम दरगाह के पास हनुमानताल
(3) विधिविवादित 17 वर्षिय बालक
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आय़ुष जाखड (भा.पु.से.) के निर्देशन मंे नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री शुभम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हनुमानताल श्री सुभाष चंद बघेल के नेतृत्व में 1 विधिविवादित बालक सहित 7 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुये चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल कीमती 15 लाख रूपये के जप्त किये गये है।
थाना हनुमानताल में दिनांक 17/9/26 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 4 लडके रात्रि में घूम घूम कर वाहन चोरी करते है ओर लोगो के मोबाइल फोन झपटमारी कर छीन लेते है चारो चोरी की गई मोटर साइकिले लेकर मोबाइल छीनने तथा मोटर साईकिल चोरी करने के लिए घूम रहे है अभी चारो मण्डी मदार टेकरी के कब्रिस्तान गये है मुखबिर की सूचना पर थाना हनुमानताल की टीमों के द्वारा कब्रिस्तान के अन्दर दबिश दी गयी। बजू खाना के पास चार दुपहिया वाहनो मे चार लडके बैठे दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया सभी ने नाम पता पूछने पर अपने नाम अयान उर्फ अल्लू खान पिता लियाकत अकबर उम्र 18 बर्ष निवासी 10 नल के पास गाजीनगर हनुमानताल, सोहेल उर्फ गुलाम गौस पिता अजमेरी उर्फ चुनैया घोडी बाला उम्र 20 साल निवासी टेढीनीम पहाडी के ऊपर पावर हाउस थाना हनुमानताल, मुजम्मिल कुरैशी पिता इकराम कुरैशी उम्र 19 वर्ष निवासी टेढीनीम कुआ मस्जिद के पास हनुमानताल, मुदस्सिर कुरैशी पिता इकराम कुरैशी उम्र 18 साल निवासी टेढीनीम, कुआ मस्जिद के पास हनुमानताल बताये जिन्हे मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर चारो मोबाईल रखे मिले चारो से चारों दुपहिया वाहन एवं मोबाईल के सम्बंध मे पूछताछ करने पर चारो ने चारों दुपहिया वाहन विभिन्न थाना क्षेत्रो से चोरी करना तथा मोबाइल फोन लोगो से झपट कर भाग जाना स्वीकार किया।
अयान उर्फ अल्लू खान से एक चोरी की एक्टीवा एवं मोबाइल फोन रियल मी कंपनी के तथा एक लोहे का 555 तेजधार वाला चाकू एवं सोहेल उर्फ गुलाम गौस से मोटर सायकिल आर-15 एवं मोटर साईकिलो की चाबियो का गुच्छा एक फिरोजी रंग का मोबाईल मोटोरोला कंपनी का तथा मुजम्मिल कुरैशी से एक हीरो हाण्डा मोटर सायकिल एमपी 20 एनई 0705 एवं 2 मोबाइल फोन एक चाबियो का गुच्छा जिसमे 10 चाबीया है एवं मुदस्सिर कुरैशी से एक पैशन प्रो गाडी न एम पी 20 एन वी 7248 तथा एक मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी का एक तेजधार वाला बायर कटर जप्त किया गया। सघन पूछताछ पर चारों ने 4 अन्य मोटर सायकिले चुराकर अपने अपने घरो के पास कुलिया व पहाडी में पावर हाउस के पास छिपाकर रखना बताये चारो की निशादेही पर छिपाकर रखी चुराई हुई 4 अन्य मोटर सायकिलें जप्त किये गये। चारो आरोपीगण आपराधिक प्रकृति के है तथा चोरी करने के अभ्यस्त है ओर टोली बनाकर एक साथ शहर में घूम घूम कर वाहन चोरी करते है । आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 313 भा. न्या संहिता, 25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।
*तरीका अपराध- चारों एक साथ खाते-पीते तथा नशा करते हैं। चारों भीड़-भाड़ वाली जगह पर खडी मोटर साइकिल या स्कूटर का मास्टर चाबी से लॉक खोलकर तथा लॉक चाबी से नहीं खुलने पर हैण्डिल में पैर लगाकर गाड़ी का लॉक तोड़ते हुये गाड़ी के वायर को काटकर डायरेक्ट करके गाड़ी चुरा लेते हैं तथा उसी चोरी की गाड़ी से घूम-घूम कर मोबाइल झपटते हैं।*
इसी प्रकार विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बकरा मार्केट भानतलैया में 3 लडके चोरी की एक्टीवा लिये खडे है सूचना पर दबिश देते हुये (1) फैजान उर्फ फिज्जू खान पिता नसीम खान उम्र 18 साल निवासी काली चाय वाले के पीछे चारखम्भा गोहलपुर (2) मोईन उर्फ सुरमेश अंसारी पिता सलीम अंसारी उम्र 18 साल निवासी टेढीनीम दरगाह के पास हनुमानताल तथा एक 17 वर्षिय विधिविवादित बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर ली हुई एक्टीवा चोरी की होना स्वीकार करते हुये अन्य 4 और वाहन चुराकर घर के पास रखना बताये तीनों के कब्जे से 1 एक्टीवा एवं निशादेही पर चुराई हुई अन्य 4 दुपहिया वाहन जप्त किये गये।
जप्त वाहन में से एक हनुमानताल क्षेत्र से चोरी होना पाया गया जिस पर थाना हनुमानताल में अप क्रमांक 671/2026 धारा 303(2) बी एन एस पंजीबद्ध होना पाया जाने पर उपरोक्त तीनों की उपरोक्त प्रकरण मे विधिवित गिरफ्तारी करते हुये तीनो के विरूद्ध प्रथक से इस्तगासा क्रमांक 8-9/2026 धारा 35(1) ई बी एन एस एस/303(2) बी एन एस,एस के तहत कार्यवाही की गयी।
पतासाजी करने पर उपरोक्त सभी चुराये हुये वाहन थाना ग्वारीघाट, कैंट, लार्डगंज, कोतवाली, विजय नगर, गोरखपुर, मदनमहल से चोरी करना ज्ञात हुआ है वाहन मालिकों के सम्बंध में पतासाजी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि गुलाम गौस उर्फ सोहेल के अवैध वसूली, चोरी, मारपीट, के 8 अपराध तथा मुद्दसिर के विरूद्ध पूर्व से अवैध वसूली एवं मारपीट के 4 अपराध तथा मुज्जम्मिल के विरूद्ध चोरी एवं अवैध वसूली मारपीट , आर्म्स एक्ट के 5 अपराध तथा फैजान के झपटमारी, चोरी के पूर्व से 3 अपराध, मुईन के झपटमारी, चोरी के पूर्व से 3 अपराध, तथा 17 वर्षिय विधि विवादित बालक के विरूद्ध पूर्व से चोरी मारपीट, अवैध वसूली के 4 अपराध पंजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका – वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये वाहन एवं झपटे हुये मोबाईल जप्त करने पर थाना प्रभारी हनुमानताल श्री सुभाष चंद बघेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक रोहणी शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक विनीत श्रीवास, सादिक अली, अजय डबराल, राजेन्द्र द्विवेदी तथा आरक्षक सुरेन्द्र बरकडे की सराहनीय भूमिका रही।





