*अधारताल पुलिस का जुआ के फड़ पर छापा, 11 जुआड़ी गिरफ्तार, 12 हजार 700 रूपये जप्त*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव के मार्ग दर्शन में थाना अधारताल की टीम द्वारा 11 जुआड़ियों को जुआ खेलतेे हुये रंगे हाथ पकडते हुये 12 हजार 700 रूपये जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी अधारताल श्री प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि दिनांक 9-3-26 की देर रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली नबाम्बे स्कूल के सामने कटरा में मकबूल के घर की छत पर कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई मकबूल के घर की छत पर जुआड़ी ताश पत्तों पर रूयपों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः ईशा खान निवासी मदार छल्ला हनुमानताल, इब्राहिम मंसूरी निवासी राजाबाबा की कुटी हनुमानताल, शेख अशफाक निवासी कटरा अधारताल, शेख मुस्ताक निवासी दुर्गानगर अधारताल, शेख अलीम निवासी मोहरिया हनुमानताल, मोह. सलमान निवासी आजादनगर मोहरिया हनुमानताल, रहीश अहमद निवासी हुसैन नगर मोहरिया हनुमानताल, मोह. सलमान निवासी अहमद नगर गोहलपुर, रमजान खान निवासी मोहरिया हनुमानताल, गुलाम वारिस निवासी मदार छल्ला हनुमानताल, मकबूल खान निवासी कटरा मस्जिद नबाम्बे स्कूल के पास अधारताल बताये, जुआड़ियाों के पास एवं जुआ फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 12 हजार 700 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- जुआडियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक दीपक मंडलोई, प्रधान आरक्षक महेन्द्र विष्ट, सुग्रीव तिवारी, प्रेमलाल, प्रताप धुर्वे, प्रदीप तिवारी, आरक्षक अभिनव की सराहनीय भूमिका रही।





