*अवैध रूप से बेचने हेतु रखी 16 बॉटल एवं 124 पाव अंग्रेजी तथा 134 पाव देशी शराब जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्ग दर्शन में थाना घमापुर की टीम द्वारा अवैध रूप से बेचने हेतु रखी 16 बॉटल एवं 124 पाव अंग्रेजी तथा 134 पाव देशी शराब जप्त की गयी है।
थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम ने बताया कि दिनॉक 6-5-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गणेश चौक मरघटाई रोड पर रहने वाला राकेश वंशकार अपने घर के पीछे अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब रखे हुये बेचने की फिराक मे खडा है। सूचना पर तत्काल राकेश वंशकार के घर के पीछे दबिश दी राकेश वंशकार अपने घर के पीछे खडा दिखा जो पुलिस को आता देख झाडियों एवं पथरीले इलाके का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गया मौके पर चैक करने पर अंग्रेजी शराब मैकडावल की 8 बॉटल, ओसी की 6 बॉटल, बीपी की 2 बॉटल एवं 8 पीएम के 49 पाव, बीपी के 40 पाव, एमडी के 35 पाव तथा 134 पाव देशी शराब कुुल कीमती 42 हजार रूपये की रखी मिली, जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब जप्त करने मे थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनुराधा परस्ते, सुनील तंतुवाय, सहायक उप निरीक्षक घासीराम उइके, संतोष यादव, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बेन, हरिशंकर , राकेश पाण्डे, आरक्षक आकाश, विजय, सेतुप्री की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content