आरोपी फायर आर्म्स सहित पकड़ा गया,
1 देशी पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया, डीएसपी क्राईम श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना गोहलपुर एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 देशी पिस्टल एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डे ने बताया कि दिनांक 25-03-26 की रात क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक उम्र लगभग 20-30 युवक जो सफेद रंग का लोवर एवं सफेद रंग की टीशर्ट पहने है अपने पास अवैध रूप से देशी पिस्टल रखे कोई अपराध करने की नियत से एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल तमरहाई मैदान मंदिर के पास खड़ा है, सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रंाच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम शहवाज उर्फ भांजे अंसारी पिता महबूब आलम अंसारी उम्र 30 वर्ष निवासी हकीम बाबा के बाजू में नई बस्ती गोहलपुर बताया जिसकी तलाशी लेने पर कमर मे देशी पिस्टल खोसे मिला, जिसकी मैगजीन में एक कारतूस लोड मिला। आरोपी से उक्त देशी पिस्टल एवं कारतूस के संबंध में पूछताछ करने पर लगभग 2 माह पहले दरोगा पाण्डे से 25 हजार रूपये मंे खरीदना बताया ।
दरोगा पाण्डे लगभग एक माह पहले पिस्टल बेचते हुये सिहोरा के पास पकड़ा गया था जो अभी जेल में है। आरोपी शहवाज उर्फ भांजे अंसारी के कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं एक कारतूस जप्त करते हुये धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी शहवाज उर्फ भांजे अंसारी आपराधिक प्रवृति का है जिसके विरूद्ध पूर्व से मारपीट के 6 अपराध पंजीबद्ध हैं।
*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक इमरान खान तथा क्राईम ब्रंाच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, अशोक मिश्रा, मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक सत्यसेन, वीरेन्द्र सिंह, मोहन सिंह, सत्येन्द्र यादव, आरक्षक रितेश शुक्ला, सतेन्द्र बिसेन, पंकज सिंह, प्रीतम उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content