उच्च शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘जनसुरक्षा युवा सृजन संवाद’’’ जागरूक युवा, सुरक्षित समाज और जिम्मेदार नागरिकता की ओर एक सार्थक पहल करते हुये कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति किया गया जागरूक’

*‘‘जनसुरक्षा युवा सृजन संवाद’’’ को सफल बनाने मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों तथा स्कूल/कालेजों के प्राचार्य, अध्यापकों एवं छात्र/छात्राओं को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर किया गया सम्मानित*

उच्च शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘जनसुरक्षा युवा सृजन संवाद’’’ की आज दिनॉक 31-10-26 को कन्ट्रोलरूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक, जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा बैठक ली गयी।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव, शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय मोहनलाल हरगोविंददास गृह विज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय, सांदिपनी स्कूल अधारताल, सांदिपनी स्कूल बरगी, मॉडल हाई स्कूल, के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र/छात्रायें तथा जन साहस संस्था के सदस्यगण, रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य, उपस्थित रहे।

विगत दिनों शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय मोहनलाल हरगोविंददास गृह विज्ञान एवं विज्ञान महिला महाविद्यालय, सांदिपनी स्कूल अधारताल, सांदिपनी स्कूल बरगी, मॉडल हाई स्कूल, में कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए सामाजिक सुरक्षा, न्याय व्यवस्था, भारतीय संविधान, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, साइबर सुरक्षा तथा आपातकालीन सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, कानून का पालन करने, अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को समझने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उपलब्ध सहायता सेवाओं का उचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों की जागरूकता बढ़ाने और पुलिस तथा युवा वर्ग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को थाना मदनमहल एवं थाना सिविल लाईन का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्हें थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस की विभिन्न जिम्मेदारियों एवं आमजन की शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला।

पुलिस अधीक्षक, जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने कहा कि ‘‘जनसुरक्षा युवा सृजन संवाद’’’ कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं पुलिस विभाग के बीच सार्थक संवाद का माध्यम बना। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को कानून के प्रति जागरूक रहने, सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

‘‘जनसुरक्षा युवा सृजन संवाद’’’ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों तथा स्कूल/कालेजों के प्राचार्य, अध्यापकों एवं छात्र/छात्रओं को पुलिस अधीक्षक, जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content