कलेक्टर जबलपुर श्री अरूण कुमार विष्वकर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय तथा नगर निगम कमिश्नर श्री राम प्रकाश अहिरवार ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर हनुमानताल तालाब, तथा ग्वारीघाट भटौली एवं तिलवारा विसर्जन कुंड स्थल का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिये व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश

आज दिनॉक 17-10-26 को कलेक्टर जबलपुर श्री अरूण कुमार विष्वकर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) तथा नगर निगम कमिश्नर श्री राम प्रकाश अहिरवार (भा.प्र.से.) द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में भ्रमण कर ग्वारीघाट भटौली एवं तिलवारा विसर्जन कुंड स्थल एवं हनुमानताल तालाब का निरीक्षण कर जायजा लेते हुये विसर्जन स्थलों में व्यवस्था के संबध आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा गया कि विसर्जन घाटो की साफ सफाई, विसर्जन स्थल तक पहुच मार्ग का दुरूस्तीकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, नाविको की व्यवस्था , विसर्जन स्थल पर पार्किंग व्यवस्था यथा सम्भव सम्बंिधत विभाग से संपर्क कर त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करा लें ताकि विसर्जन के दिन किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देष पर समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा प्रषासनिक अधिकारियो के साथ अनुभाग में स्थित विसर्जन स्थलों पर भ्रमण कर जायजा लिया एवं व्यवस्था दुरूस्त करने हेतु सम्बंधित को निर्देषित किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content