क्राईम ब्रांच एवं थाना अधारताल, रांझी, पनागर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार, 49 नग चायना चाकू जप्त
थाना अधारताल अन्तर्गत गिरफ्तार आरोपी का नाम-
1) अभिषेक उर्फ छिंगा पिता राजेश पटेल उम्र वर्ष निवासी गुप्तेश्वर मंदिर के पास गोरखपुर
2) अभिषेक कोल पिता मल्लू कोल उम्र 22 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती महाराजपुर
3) आकाश उर्फ काला सिंह पिता कमल सिंह 21 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती महाराजपुर
*थाना रांझी अन्तर्गत गिरफ्तार आरोपी का नाम-*
1) साहिल केवट पिता बल्लू केवट उम्र 19 वर्ष निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे मड़ई रांझी
2) गगन रैकवार पिता मोहन रैकवार उम्र 25 वर्ष निवासी मस्जिद के पीछे मड़ई रांझी
*थाना पनागर अन्तर्गत गिरफ्तार आरोपी का नाम-*
1) मुन्ना उर्फ साहिल बर्मन पिता राजू बर्मन उम्र 18 वर्ष निवासी मौलानवार्ड पनागर
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीश कुमार साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच तथा थाना अधारताल, थाना पनागर एवं थाना रांझी की टीम द्वारा अवैध हथियार के कारोबार मे लिप्त 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर 49 नग चाईना चाकू जप्त किये गये हैं।
थाना अधारताल अंतर्गत दिनांक 19-07-26 की रात क्राईम ब्रांच एवं थाना अधारताल की संयुक्त टीम को दौरान पेट्रोलिंग एसबीआई बैंक के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में प्लास्टिक का थैला लिये खड़ा दिखा जो पुलिस केा देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम अभिषेक उर्फ छिंगा पटैल पिता राजेश पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी वेलकम कालोनी महाराजपुर अधारताल बताया तलाशी लेने पर प्लास्टिक के थैले में 38 नग चाईना चाकू रखे मिला। उक्त चाकू के संबंध में पूछताछ करने पर यू ट्यूब के माध्यम से अजमेर के एक भाईजान का मोबाइल नम्बर मिलने पर मोबाइल से सम्पर्क कर बात कर अजमेर रेल्वे स्टेशन जाकर 60 नग चाकू खरीदकर लाना बताया तथा अपने परिचितों को कुछ चाकू देना बताया। आरोपी के कब्जे से 38 नग चाकू जप्त किये गये।
इसी प्रकार थाना अधारताल में दौरान पेट्रोलिंग पचमठा रोड अधारताल में आरोपी अभिषेक कोल पिता मल्लू कोल उम्र 22 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती महाराजपुर को 06 नग चाईना चाकू के साथ तथा पेट्रोल पम्प के पीछे अधारताल में आरोपी आकाश उर्फ काला सिंह पिता कमल सिंह 21 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती महाराजपुर को 02 नग चाईना चाकू के साथ पकड़ा गया।
तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना अधारताल में पृथक-पृथक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थाना रांझी में दिनांक 18-7-26 को मुखबिर की सूचना पर गांधी मैदान रंाझी में दबिश देते हुये आरोपी साहिल केवट पिता बब्लू केवट उम्र 19 वर्ष निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे मड़ई रांझी को 1 चाईना चाकू के साथ एवं जूनियर क्लब के सामने व्हीएफजे रंाझी में दबिश देते हुये आरोपी गगन रैकवार पिता मोहन रैकवार उम्र 25 वर्ष निवासी मस्जिद के पीछे मड़ई रांझी को 1 चाईना चाकू के साथ पकड़ा गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना रांझी में पृथक-पृथक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थाना पनागर में फूटाताल रोड सरकारी कॉलेज के पास दबिश देते हुये आरोपी मुन्ना उर्फ साहिल बर्मन पिता राजू बर्मन उम्र 18 वर्ष निवासी मौलानवार्ड पनागर को 1 चाईना चाकू के साथ पकड़ते हुये धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शस्त्र के कारोबार में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार जप्त करने में थाना प्रभारी पनागर डीएसपी श्री विपिन बिहारी सिंह, थाना प्रभारी अधारताल श्री विपिन ताम्रकार, थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश गोल्हानी, तथा अपराध डीएसपी श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, कैलाश मिश्रा, मोहन तिवारी, संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह, हितेन्द्र रावत, सत्यसेन, आरक्षक सतेन्द्र विसेन, रितेश शुक्ला, पंकज सिंह, शिव सिंह, प्रीतम उपाध्याय, इंद्रजीत यादव, संतोष शाह, मुकेश परिहार तथा अधारताल के उप निरीक्षक केशरी नंदन राय, प्रधान आरक्षक मनोज पाण्डे, सुधीर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।





