जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 19 अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

आज दिनॉक 30-6-2026 की शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया, कार्य. निरीक्षक श्री रमाकांत यादव पुलिस लाईन, कार्य. उप निरीक्षक श्री रामनारायण दाहिया थाना ग्वारीघाट, कार्य. उप निरीक्षक श्री राजकुमार तिवारी थाना तिलवारा, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार मिश्रा यातयात थाना मालवीय चौक, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री चंद्रकांत यातायात थाना गढ़ा, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री गेंदालाल विश्वकर्मा थाना कटंगी, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री महेश प्रसाद पुलिस लाईन, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री मोह. अनीक यातायात थाना घमापुर, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री इसरार खान यातायात थाना घमापुर, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री ओबेरतुस टोप्पो थाना गढ़ा, कार्य. सहायक उप निरीक्षक श्री राजकुमार सिंह पुलिस लाईन, कार्य.सहायक उप निरीक्षक श्रीमति सरोज सेन थाना माढ़ोताल, कार्य. प्रधान आरक्षक श्री जमुना प्रसाद प्रजापति जिला विशेष शाखा, कार्य. प्रधान आरक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा विशेष शाखा, कार्य. प्रधान आरक्षक श्री रमाकांत दुबे थाना गोहलपुर, कार्य. प्रधान आरक्षक श्रीमति पुष्पा राजपूत महिला थाना, कार्य. प्रधान आरक्षक श्री प्रवीण कुमार दुबे थाना गढ़ा, कार्य. प्रधान आरक्षक श्री कैलाश शंकर दुबे थाना खमरिया को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अनु वेनिवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी द्वारा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कुमार, रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पेंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।

इस अवसर पर श्री मधुर पटेरिया जी के बडे भाई सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री आलोक पटेरिया तथा अन्य सेवानिर्वत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियो के परिजन उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कहा कि आप सभी कीे 34 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

keyboard_arrow_up
Skip to content