*थाना माढोताल अंतर्गत महिला के साथ हुई लूट का खुलासा, 02 लुटेरे गिरफ्तार,


*छीना हुआ सोने का रानी हार वजनी 5 तोला कीमती लगभग 7 लाख रूपये का एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त*

*अपराध जिसमें गिरफ्तारी हुई-*
अपराध क्रमांक 196/26 धारा 309(4) बीएनएस

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*
(1) प्रिंस हल्दकार उम्र 21 साल निवासी न्यु कंचनपुर अधारताल
(2) तनिष्क कोरी उम्र 20 साल निवासी कंचनपुर अधारताल

घटना का विवरण – थाना माढ़ोताल में दिनांक 9-2-26 की रात्रि श्रीमति मीना सोनी उम्र 53 वर्ष निवासी यादव कॉलोनी लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 9-2-26 को अपने देवर अरूण सोनी की बेटी की शादी भोपाल में हुयी थी भोपाल से जबलपुर बस द्वारा उसका परिवार रात लगभग 8 बजे जबलपुर पहुचा बस से उतरकर देवर के घर बजरंग नगर कटंगी रोड टीव्हीएस शोरूम के पीछे जा रही थी साथ में संगीता सोनी थी जैसे ही रोड़ से थोड़ा अंदर तक गये तभी सामने से मोटर सायकल में 2 लड़के आये मोटर सायकल चलाने वाला हेलमेट लगाये था पीछे बैठा लड़का नीले रंग की जैकेट पहने था पीछे बैठे लड़के ने जबरदस्ती उसका सोने का हार वजनी लगभग 5 तोला का छीन लिया और मोटर सायकल में तेज से चुंगी तरफ भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 196/26 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री भगत सिह गोठरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिह पवार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम द्वारा पतासाजी दौरान घटना स्थल मे आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज चैक किये गये, मिले फुटेज में चिन्हित करते हुये विश्वसनीय मुखबिरों को लगाया गया। दौरान तलाश पतासाजी के मुखबिर की सूचना पर दीन दयाल बस स्टेण्ड के पास दबिश देते हुये चिन्हित प्रिंस हल्दकार एवं तनिष्क कोरी को मोटर सायकल सहित पकड़ा गया, दोनों को थाना लाकर सघन पूछताछ करने पर दोनों ने मिलकर दिनांक 9-2-26 को कटंगी बायपास के पास बजरंग नगर मे एक महिला से हार छीनना स्वीकार किया एवं छीना हुआ हार अपनी मोटर सायकल के टूल बाक्स में छिपाकर रखना बताया । आरोपी तनिष्क की निशादेही पर छीना हुआ रानी हार वजनी लगभग 5 तोला कीमती लगभग 7 लाख रूपये का तथा घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 9134 जप्त करते हुये आरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उल्लेखनीय भूमिका – महिला के साथ लूट करने वाले लुटेरों को गिरफ्तार कर छीना हुआ सोने का हार जप्त करने में थाना प्रभारी माढोताल वीरेन्द्र सिंह पवार, उप निरीक्षक संजय सिह, सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, आरक्षक सचिन मेहरा, विनय सिह, निकेश कुमार, कुनाल यादव, थाना विजय नगर मे पदस्थ सायबर हैल्प डेस्क में पदस्थ आरक्षक आदित्य परस्ते तथा सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी, अजय सिह की सराहनीय भूमिका रही ।

keyboard_arrow_up
Skip to content