*थाना रांझी अंतर्गत वृद्धा की हुई अंधी हत्या का खुलासा,

*चोरी करते समय वृद्धा द्वारा देख लेने पर वृद्धा के साथ मारपीट कर वृद्धा के जेवर उतारते हुये चोरी कर वृद्धा को कुए में फेंक कर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार*
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*
रामगोपाल मिश्रा उर्फ गोपाल पिता रामहेत मिश्रा उम्र 45 साल, पता हनुमान नगर, अन्ना बाबा के पास थाना राँझी
थाना रांझी में दिनांक 27-5-26 को हनुमान नगर अन्ना बाबा के पीछे बड़ा पत्थर में एक महिला का शव घर के आंगन के कुऐ में पड़े होने की सूचना पर थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश गोल्हानी हमराह स्टाफ के पहुॅचे जहां महिला का शव घर के आंगन में बने कुआ में उतरा रहा, मौके पर उपस्थित सुनील शर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी हनुमान नगर अन्ना बाबा के पीछे बड़ा पत्थर ने बताया कि वह किशन होटल के पास जनरल स्टोर्स की दुकान चलाता है उसके घर के बाजू में उसकी बड़ी बहन श्रीमति पुष्पा शर्मा उम्र 75 वर्ष की रहती थीं जो दिनांक 26-5-26 की रात लगभग 8 बजे अपने घर सोने के लिये चली गयीं थीं, दिनांक 27-5-26 की रात 9 बजे तक उसकी बहन घर के बाहर नहीं आयी तो अपने मित्रों के साथ बहन के घर आया, घर के बाहर बाउण्ड्री का गेट अंदर से बंद था बाउण्ड्री के उपर से सभी लोग अंदर आंगन में आये कमरे के गेट का एक पल्ला खुला हुआ था अंदर जाकर देखा अंदर वाले कमरे में फर्श व दीवाल पर खून के निशान व खून के घसीटने के निशान बने थे मुख्य गेट पर कपड़े गाउन चादर एक जोड़ी चप्पल दरवाजे के पास पड़ी थी हम लोग खून के घसीटने के निशान को देखते हुये आंगन मे कुऐ तरफ गये देखा उसकी बहन पुष्पा शर्मा का शव कुऐ के अंदर पानी में उतरा रहा था । किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बहन को चोट पहॅुचाकर शव को घसीटते हुये कुऐं में फैंक कर बहन पुष्पा शर्मा की हत्या कर दी है।
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू एफएसएल अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह, मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. टीम की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अपराध क्रमांक 404/2026 धारा 103(1) 332(बी), 238(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा पतासाजी कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना रांझी की टीम गठित कर लगायी गयी।
दौरान विवेचना मे आसपास पूछताछ करने पर रात्रि में रामगोपाल मिश्रा उर्फ गोपाल के मृतिका के घर पास देखे जाने की जानकारी मिलने पर रामगोपाल मिश्रा की तलाश किया जो घर पर नहीं मिला। संदेह होने पर पतासाजी करते हुये रामगोपाल मिश्रा उर्फ गोपाल को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर रामगोपाल मिश्रा उर्फ गोपाल ने बताया कि पुष्पा शर्मा के लडके राजू से उसकी जान पहचान है जिसके घर भी वह आता जाता रहता था। पुष्पा शर्मा अपने बड़े लड़के राजू के साथ रहती थी एक हफ्ते से राजू अपने गांव गया था, पुष्पा शर्मा घर में अकेली रह रही थी तो उसने सोचा कि पुष्पा शर्मा के घर में घुसकर चोरी कर लूंगा ऐसा प्लान करके दिनांक 26/05/2026 को रात करीबन 10/30 बजे अपने घर से सामने गली में टहलते हुए पुष्पा शर्मा के घर के सामने पहुंचा जिसकी वाउण्ड्री के गेट पर ताला लगा हुआ था और घर के बाहर वाले कमरे का दरवाजा थोडा खुला हुआ दिख रहा था तब वह वाउण्ड्री के ऊपर से कूदकर आँगन में पहुंचा और बाहरी कमरे का दरवाजा ढकेलकर अन्दर वाले कमरे में पहुंच गया और अलमारी खोलकर देखने लगा तभी पुष्पा शर्मा घर के अन्दर किचन तरफ से कमरे मे आ गयी और उसे पहचान ली और बोली कि गोपाल तू रात को घर मे क्या कर रहा है चिल्लाने को होने लगी तो उसने पुष्पा शर्मा का मुह पकड़ लिया जो उसके बाल व कपडो को पकडकर लपटने लगी तो उसने पुष्पा को जमीन में पटककर वहीं पर रखा पानी की घधरिया उठाकर मुह व सिर मे 04-05 बार जोर से मारा जिससे पुष्पा घायल हो गयी जिसके बाद पुष्पा के गले का मंगलसूत्र, पैर मे पहनी पायल निकाल ली और पुष्पा को घसीटते हुए आँगन मे ले जाकर कुए के अन्दर फेंक दिया ताकि जिन्दा न बचे।
उसका हॉफ पैंट खींचातान में फटकर उतरकर वही पर छूट गया, और चप्पल भी दरवाजे के पास छूट गयी थी, घबराहट जल्दबाजी मे छत के रास्ते बगल वाले प्लाट मे कूदकर पीछे की कुलिया से अपने घर के सामने पहुंचा, घर के अन्दर चला गया और नहा लिया व पहनी हुई खून लगी शर्ट को भी धो लिया था, पुष्पा शर्मा से लूटा हुआ पैंडिल व पायल एक पॉलिथिन मे बाँधकर अपने घर के कमरे मे बैग के अन्दर छुपाकर रख दिया । अगले दिन सुबह सुबह 07 से 08 बजे के बीच अपनी चप्पल व चूड्डा उठाने उनके घर तरफ गया लेकिन उजाला होने व मोहल्ले मे लोगों के टहलने की वजह से पुष्पा शर्मा के घर के अन्दर नही जा पाया था। फिर अपनेे घर आकर सोचा की नकली मंगलसूत्र व पायल लेकर पुष्पा बाई के घर में डाल दूंगा जिससे कोई चोरी का शक नही करेगा। पुष्पा बाई के गले से निकाले हुये मंगलसूत्र की माला से सोने का पैंडल अलग कर अपने पास रख लिया व मंगलसूत्र के लाल रंग की गुरिया और लॉक को गंजेशगंज मे मनियारी वाली ममता बाई के पास ले जाकर नकली पैंडिल खरीदकर उसी को पिरोने के लिये दे दिया व एक जोड़ी नकली पायल भी खरीदकर वही पर रख दी। शाम को घटना के बारे मे लोगो के पता चलने लगा तो वह घबराकर अपने घर से ग्वारीघाट भाग गया था और यहा वहा छिपता रहा।
आरोपी की निशादेही पर चुराया हुआ सोने का मंगलसूत्र एवं चांदी की पायल तथा नकली मंगलसूत्र व नकली पायल तथा घटना के वक्त पहने हुये कपडे जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
*उल्लेखनीय भूमिका-* अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में उप निरीक्षक मयंक यादव, सहायक उप निरीक्षक मनीष जाटव, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम चंद्रभान, प्रदीप तिवारी आरक्षक मनीष पटेल, अभिषेक मिश्रा तथा अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक सत्यसेन यादव, वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक सत्येन्द्र एवं साइबर के संदीप मेहरा की सराहनीय भूमिका रही।





