*नशा मुक्त मध्यप्रदेश बनाने हेतु जबलपुर पुलिस की कार्यवाही


*अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार*
*33 किलो 300 ग्राम गांजा गांजा कीमती लगभग 16 लाख 65 हजार रूपये का, एवं 2 मोबाईल नगद 2740 रूपये तथा क्रेटा कार जप्त**

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*
1- बुलराजू पिता वैंकट राव उम्र 57 वर्ष निवासी कलवापल्ली थाना चागलू जिला पश्चिम गोदावरी आंध्र प्रदेश तथा हाल निवासी शास्त्री नगर मेडिकल कालेज थाना तिलवारा

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बरेला की टीम द्वारा मादक पदार्थ गांजा के कारोबार के लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर 33 किलो 300 ग्राम गांजा कीमती 16 लाख 65 हजार रूपये का जप्त किया गया है।
थाना बरेला में दिनांक 29/30-5-26 की रात्रि में थाना प्रभारी बरेला श्री शुभम सिंह ठाकुर (परि. भा.पु.से.) को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मण्डला की ओर से हुण्डई कम्पनी की सफेद क्रेटा कार एमपी 20 जेड जी 9299 से अधिक मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जबलपुर की ओर आ रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना बरेला की संयुक्त टीम द्वारा शारदा मंदिर तिराहे के पास नाकाबंदी की गयी, कुछ देर में मुखबिर के बताये नम्बर की क्रेटा कार आती दिखी, पुलिस की नाकाबंदी को देखकर क्रेटा का चालक तेजी से भागने लगा, घेराबंदी कर कार को रोका गया, कार चालक ने पूछताछ पर अपना नाम बुलराजू पिता वैंकट राव उम्र 57 वर्ष निवासी कलवापल्ली थाना चागलू जिला पश्चिम गोदावरी आंध्र प्रदेश तथा हाल निवासी शास्त्री नगर मेडिकल कालेज थाना तिलवारा बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर 2740 रूपये नगद, 2 मोबाइट रखे मिला क्रेटा कार को चैक करने पर में आधा-आधा किलो के 10 पैकिट, बोनट खोलने पर इंजन के उपर 1-1 किलो के 27 पैकिटों में गांजा रखा मिला जिसे तौल करने पर कुल 33 किलो 300 ग्राम गांजा कीमती 16 लाख 65 हजार रूपये का होना पाया गया। जिसके सम्बंध मे पूछताछ करने पर उक्त गांजा उडिसा के टिटलागर टाउन बोलमगिर से एक व्यक्ति जिसका नाम नहीं जानता है से मोबाईल पर संपर्क कर गांजा खरीदकर लाना बताते हुये बताया कि वह गांजा लाकर शुभम सोनकर निवासी भानतलैया को बेचता है।
आरोपी बुलराजू के कब्जे से 33 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा, 2 मोबाईल एवं नगद 2740 रूपये तथा परिवहन मे प्रयुक्त क्रेटा कार एमपी 20 जेड जी 9299 को जप्त करते हुये आरोपी बुलराजू, शुभम सोनकर के विरूद्ध थाना बरेला में अपराध क्रमांक 328/26 धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी बुलराजू, को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

*उल्लेखनीय भूमिका-* अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार मे लिप्त आरोपी को पकडने मे थाना प्रभारी बरेला श्री शुभम सिंह ठाकुर (परि. भा.पु.से.), उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह उईके, उप निरीक्षक के.पी. झारिया, उप निरीक्षक मुनीम सिंह कुलस्ते, उप निरीक्षक यादवेन्द्र गिरी, आरक्षक रवि शर्मा, प्रिंस कुमार एवं अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक राजेश मातरे, विनय सिंह, राजेश मिश्रा, की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content