*पनागर अंतर्गत हुई नकबजनी का खुलासा, 4 शातिर नकबजन गिरफ्तार*

*चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 5 लाख रूपये के जप्त*
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*
1-किशन कुशवाह उर्फ बब्बा पिता लिक्खू कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी कछियाना मोहल्ला विनोवा भावे वार्ड पनागर
2-शिवा कुशवाह पिता संजय कुशवाहा उम्र 29 वर्ष निवासी इंद्रा चौक प्रताप वार्ड पनागर
3-गुलाम मुस्तफा उर्फ गोपी पिता अब्दुल रहमान उम्र 46 वर्ष निवासी उत्त्र मोतीनाला मंसूराबाद गोहलपुर
4-आरिफ अंसारी पिता राजू उर्फ रज्जब उम्र 32 वर्ष निवासी नूरी नगर अजीज गंज पसियाना गोहलपुर
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव के मार्ग दर्शन मंे थाना प्रभारी पनागर श्री विपिन बिहारी सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा 4 शातिर नकबजनो को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चुराये हुये 5 लाख रूपये कीमती जेवर जप्त किये गये है।
थाना पनागर मे दिनॉक 28-4-26 को गणेश प्रसाद लोधी उम्र-58 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड नर्मदा मंदिर के बाजू में थाना पनागर ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर में जॉब करता है। दिनाँक 27.04.2026 के रात्रि 08.00 बजे घर मे ताला लगाकर अपनी लड़की सुजाता के घर कैलवास थाना बरेला गया हुआ था दिनाँक 28.04.2026 के सुबह 07 बजे पड़ोस मे रहने वाले संदीप सोधिया ने बताया कि आपके घर के ताले गेट की सीढ़ी पर कटे डले हैं, एवं दरवाजा खुला पड़ा है। उसने आकर देखा तो घर के सारे दरवाजों के ताले टूटे पड़े हैं एवं घर का सारा सामान बिखरा पड़ा तथा अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ है जिसमें रखा सोने का हार, झुमकी, पंचाली, 03 अंगूठी तथा चांदी की 05 नग पायल, 08 नग चांदी के खुसना, एवं 25 हजार रूपये नगद गायब थे। कोई अज्ञात चोर सूने मकान के ताले काटकर, अलमारी के लाकर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किये गये तथा विश्वसनीय मुखबिरो को लगाया गया। मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित कर पतासाजी करते हुये पनागर में दबिश देते हुये किशन कुशवाह उर्फ बब्बा पिता लिक्खू कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी कछियाना मोहल्ला विनोवा भावे वार्ड पनागर एवं शिवा कुशवाहा पिता संजय कुशवाहा उम्र 29 वर्ष निवासी इंद्रा चौक प्रताप वार्ड पनागर तथा गोहलपुर मे दबिश देते हुये गुलाम मुस्तफा उर्फ गोपी पिता अब्दुल रहमान उम्र 46 वर्ष निवासी उत्त्र मोतीनाला मंसूराबाद गोहलपुर एवं आरिफ अंसारी पिता राजू उर्फ रज्जब उम्र 32 वर्ष निवासी नूरी नगर अजीज गंज पसियाना गोहलपुर को अभिरक्षा में लेते हुये थाने लाया गया । सघन पूछताछ करने पर चारो ने उक्त नकबजनी की घटना करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये जेवरों को आपस में बांट लेना बताये। आरोपियों की निशादेही पर चुराये हुये सोने चंादी के जेवर कीमती लगभग 5 लाख रूपये के जप्त करते हुये चारों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि पकडे गये आरोपी गुलाम मुस्तफा एवं आरिफ अंसारी द्वारा पूर्व में थाना लार्डगंज अंतर्गत ज्वेलरी शॉप में साढ़े पॉच करोड की नकबजनी को अंजाम दिया गया था। ज्वेलरीशॉप में सनसनीखेज नकबजनी के प्रकरण में दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने के जेवर वजनी 10 किलो 252 ग्राम 070 मिली ग्राम कीमती 5 करोड़ 43 लाख 43 हजार 500 रूपये के एवं घटना में प्रयुक्त कटर, इनोवा एवं मोटर सायकिल जप्त की गयी थी।
इसी प्रकार उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी किशन कुशवाहा एक शातिर नकबजन एवं वाहन चोर है जिसके विरूद्ध कोतवाली, पनागर, गढा, लार्डगंज, मदनमहल, संजीवनी नगर, गोहलपुर, विजय नगर, मझोली, कटंगी मझगवॉ मंे 15 अपराध हत्या, लूट, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, के अपराध पंजीबद्ध हैं। वर्ष 2017 में थाना मगगवॉ अंतर्गत रामसेवक सोनी के घर में घुसकर किराना दुकान से नगदी रूपये चोरी करते समय जाग जाने पर रामसेवक सोनी की मुंह एवं गला दबाकर हत्या कर दी थी।
*उल्लेखनीय भूमिका* – शातिर नकबजनो को पकडने में थाना प्रभारी पनागर श्री विपिन बिहारी सिंह के मार्ग निर्देशन मे उप निरीक्षक बृजेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक राम सनेही, सहायक उप निरीक्षक रजनीश भदौरिया, आरक्षक द्वारका मिश्रा, रत्नेश की सराहनयीय भूमिका रही।





