*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने ली अपराध समीक्षा बैठक,


*कार्यवाही के सम्बंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

👉 विवेचना में लंबित गम्भीर अपराधों की समीक्षा करते हुये निकाल के सम्बंध मे दिये आवश्यक दिशा निर्देश
👉 गुम अवयस्क बालक/बालिकाओं की हर संभव प्रयास कर करें दस्तयाबी
👉 सी.एम. हैल्प लाईन, वरिष्ठ कार्यालयों तथा जन सुनवाई की शिकायतों का करें प्राथमिकता के अधार पर निकाल
👉 महिला सम्बंधी घटित हुये अपराधों में संवेदनशीलता बरतते हुये आरोपी की करें गिरफ्तारी एवं शीघ्र विवेचना पूर्ण कर पेश करें चालान तथा महिला सम्बंधी शिकायतों का भी करें त्वरित निराकरण
👉 कहा गम्भीर अपराध एवं सायबर फ्रॉड तथा धोखाधड़ी के फरार आरोपी एवं फरार वारंटी जो जिले से बाहर रह रहे हैं के सम्ंबध में पतासाजी कर टीमें गठित कर रवाना करते हुये फरार आरोपी/वारंटी की शीघ्र गिरफ्तारी के करें प्रयास
👉 पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदाय किये गये टैब ई विवेचना हेतु वितरित किये गये

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस कन्ट्रोलरूम में आज दिनॉक 9-7-2026 को दोपहर 2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अखिलेश तिवारी की उपस्थिति में अपराध समीक्षा बैठक ली गयी।
बैठक में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में आपके द्वारा त्रिवार्षिक तुलनात्मक भा.द.वि/बी.एन.एस. तथा प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की विस्तार से समीक्षा की गयी।
आपके द्वारा थानावार लंबित गम्भीर अपराध हत्या एवं हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी, नकबजनी एवं एस.सी.एस.टी. एक्ट, तथा महिला सम्बंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गयी एवं लंबित अपराधों कें निराकरण के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
लंबित धारा 363 भादवि/137 (2) बी.एन.एस. के प्रकरण में अपहृत अवयस्क बालक/बालिकाओं की हर सम्भव प्रयास कर दस्तयाबी करें। अपहृत अवयस्क बालक/बालिकाओं के जिले से बाहर होने की जानकारी मिलने पर तत्काल टीम बनाकर भेजते हुये दस्तयाबी सुनिश्चित कराये।
आपने सी.एम. हैल्प लाईन, वरिष्ठ कार्यालयों तथा जन सुनवाई, की शिकायतों की समीक्षा करते हुये आदेशित किया कि लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये।
महिला सम्बंधी घटित हुये अपराधों में संवेदनशीलता बरतते हुये तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी कर शीघ्र विवेचना पूर्ण कर चालान पेश करें। इसी प्रकार महिला सम्बंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाये।
लंबित सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा करते हुये लंबित सम्पत्ति सम्बंधी अपराधांे में पतासाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गयी सम्पत्ति की बरामदगी हेतु आदेशित किया।

बैठक में सी.सी.टी.एन.एस. डिजिटल इंट्रीगेशन सम्बंधी कार्यवाही ई साक्ष्य, ई विवेचना, ई-एफ.आई.आर., ई-चालान, ई-संमस के सम्बंध में समीक्षा करते हुये ई साक्ष्य, ई विवेचना, ई-एफ.आई.आर., ई-चालान, ई-संमस तथा ई एफ.आई.आर. में सी.सी.टी.एन.एस. के अन्तर्गत प्रैक्टीकली क्या दिक्कतें आ रही है, की जानकारी लेते हुये सी.सी.टी.एन.एस. प्रभारी से चर्चा कर उनका समाधान करने हेतु निर्देशित किया। ई-जीरो एफआईआर/ ई.एफआईआर पंजीबद्ध करने हेतु निर्देशित किया गया।
आपने सीसीटीएनएस कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दिशा निर्देश देते हुये निदेर्शित किया कि डाटा एंट्री में सीसीटीएनएस कर्मचारी से जो सूक्ष्म.सूक्ष्म गलतियॉ हो जाती है उन गलतियों पर सुधारात्मक नजरियें से सुधार करने हेतु सुझाव दिया गया जिससे भविष्य में डाटा एंट्री में सुधार होकर त्रुटि की गुंजाईश न रहे। सी.सी.टी.एन.एस. में सभी प्रकार की प्रविष्टियों को पूर्ण कर अपलोड करें।

गम्भीर अपराध, सायबर फ्रॉड, धोखाधडी सम्बंधी फरार आरोपी/वारंटी जो जिले के बाहर रह रहे है की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु टीमें बनाकर जिले से बाहर टीमों को भेजकर अधिक से अधिक फरार आरोपी/वारंटी की गिरफ्तारी करें।
इसके साथ ही आपके द्वारा विगत 6 माह मे प्राप्त शिकायत/सीएम हैल्प लाईन शिकायत कितनी प्राप्त हुई एवं कितने निकाल हुये के सम्बंध मे विस्तार से चर्चा की गयी।
विगत 6 माह मे घटित गम्भीर अपराध व उनके निकाल के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुये फरार आरोपियों की शीध्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।

आपने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदाय किये गये टैब के माध्यम से सभी विवेचकों को विवेचना करना, नक्श मौका दर्ज करना सम्बंधी प्रशिक्षण दिया गया। आज ई-विवेचना हेतु प्रदाय किये गये टैब को वितरित करते हुये कार्य करते समय क्या समस्यायें आती है के सम्बंध मे पूछा एवं उसका समाधान किया, तथा फायदे बताते हुये बताया कि प्रदाय किये गये टैब पर डायरी लेखन, घटना स्थल का नक्शा मौका, अपराध से सम्बंधित वीडियो, फोटो, दस्तावेज आदि अपलोड करे ।

keyboard_arrow_up
Skip to content