*होली पर्व एवं रमजान पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च*

होली पर्व एवं रमजान पर्व को दृष्टिगत रखते हुये त्योहार को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु आज दिनांक 2-03-26 केा पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) के नेतृत्च में एक फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर से निकाला गया।

शाम 6-30 बजे पैदल फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोलरूम से प्रारम्भ होकर घंटाघर, बडी ओमती चौक, भरतीपुर, छोटी ओमती, बेलबाग तिराहा, लकड़गंज, फूटाताल, सराफा चौक, कोतवाली थाने के सामने से राजा रसगुल्ला, हनुमानताल तालाब , घोडानक्कास, मछली मार्केट से होते हुये राजा रसगुल्ला, कोतवाली थाने के सामने, बडा फुहारा, से सुपरमार्केट, मालवीय चौक, करमचंद चौक, बडी ओमती , घंटाघर से होते हुये कन्ट्रोलरूम में पैदल फ्लैग मार्च का समापन हुआ।

इसीं प्रकार रात्रि 8-30 बजे शासकीय वाहनों से फ्लैग मार्च कन्ट्रोल रूम से प्रारम्भ हुआ है जो घंटाघर से तैयअबअली चौक, नौदरा, तीनपत्ती चौक, यातायात तिराहा, से रानीताल चौक, से लेबर चौक, कछपुरा, गौतम मढिया, त्रिपुरी चौक, एलआईसीख् मदनमहल चौक, महानद्दा, छोटी लाइन फाटक, गोरखपुर बाजार, कटंगा, गणेश चौक, पेंटीनाका, मरियम चौक, इलाहबाद चौक, पुल न0 1, मालगोदाम चौक, हाईकोर्ट चौक से कन्ट्रोल रूम में फ्लैग मार्च का समापन होगा।

दोनों फ्लैॅग मार्च में सम्बंधित नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी हमराह बल के तथा रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य पुलिस लाईन एवं आर.ए.एफ. के बल के साथ उपस्थित रहे।

** पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने संस्कारधानी वासियो को होली पर्व की हार्दिक शुभकामना देते हुये कहा कि निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है।* *संस्कारधानीवासियो की सुरक्षा के लिये जबलपुर पुलिस सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों के द्वारा यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही विधि अनुरूप की जायेगी, किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।**

keyboard_arrow_up
Skip to content