थाना गोहलपुर पुलिस की कार्यवाही 2 शातिर नकबजन एवं चुराये हुये जेवर गिरवी रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती 15 लाख रुपये के एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त
नाम पता गिरफ्तार आरोपी –
1. इब्राहिम अंसारी पिता नुरुद्दीन अंसारी उम्र 24 साल नि. हड्डी गोदाम थाना हनुमानताल
2. मोहम्मद इजहार पिता मो. कल्लू उम्र 22 साल नि. सत्तार झिरिया पेंचकुइया थाना हनुमानताल
3. असगर अंसारी पिता कैंसर बाबू उम्र 23 साल निवासी काजी मोहल्ला थाना हनुमानताल
4. यासीन अंसारी पिता मेराजुद्दीन अंसारी उम्र 25 साल निवासी जनता कालोनी अमखेरा रोड थाना गोहलपुर
जप्ती- सोने का 1 हार, 1 ब्रेसलेट, चार पेंडल, तीन अंगूठी, एक पांचाली, एक जोड़ी कान के झाले, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी झुमके कनछड़ी, एक बाली, एक जोड झुमका, एवं चांदी का एक कडा, हाथ मे पहनने बाली मेहंदी, एक बालों में लगाने वाला फूल, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी ब्रेसलेट, तीन जोड़ी बिछिया कुल कीमती लगभग 15 लाख रूपये का तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल होंडा ड्रीम युगा
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नकबजनी, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ तथा उनके गुजर बसर की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया और घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मसरूका की बरमदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेंद्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पांडेय के नेतृत्व में थाना गोहलपुर पुलिस द्वारा नकबजनी, का खुलासा कर आरोपियो को गिरफ्तार करते हुये चुराये हुये 15 लाख रूपये कीमती जेवर जप्त किये गये है।
घटना का विवरण- थाना गोहलपुर में दिनांक 1-6-26 को ऐहतेशाम अंसारी उम्र 28 वर्ष निवासी चालीस फीट रोड़ मस्जिद के पास अमखेरा गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एमआर की जॉब करता है दिनांक 28-5-26 की सुबह लगभग 10 बजे वह अपनी मॉ नूरजहंा, पिता गुलाम केबारिया के साथ दादा आजाद हुसैन के घर चारखम्बा गोहलपुर ईद का त्यौहार मनाने गये थे रात लगभग 8 बजे घर वापस आये देखा घर के बाहर का दरवाजा लगा हुआ था अंदर के कमरे का लॉक टूटा था अंदर रखी आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था आलमारी में रखे सोने जैसी धातु की एक ब्रेसलेट, तीन अंगूठी, 1 हार, 1 ईयर रिंग, 1 मंगलसूत्र, एक जोड़ी बाला, 1 पेंडल, चांदी की 3 जोड़ी पायल, एक जोड़ी मेहंदी, 1 जोडी बिछिया गायब थे कोई अज्ञात चोर घर के छत के रास्ते से आकर घर के अंदर घुसकर ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध कमांक 411/2026 धारा 331(2),305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना के विश्वसनीय मुखबिरों को लगाया गया, विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर 2 युवकों को पकडा जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम 1. इब्राहिम अंसारी पिता नुरुद्दीन अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी. हड्डी गोदाम थाना हनुमानताल 2. मोहम्मद इजहार पिता मो. कल्लू उम्र 22 वर्ष निवासी सत्तार झिरिया पॅचकुइया थाना हनुमानतान बताये जिन्हे थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर अमखेरा स्थित सूने मकान मे चोरी करना स्वीकार किये एवं चोरी किए गए चांदी के जेवरात मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के अंदर खजूर वाले बाबा के पीछे पहाड़ी मे छिपाना बताते हुये चोरी किए हुये सोने के जेवरात अपने दोस्त असगर अंसारी को बेचने के लिए देना बताए ।
असगर अंसारी को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ करने पर असगर अंसारी ने अपने दोस्त यासीन अंसारी के जरिए बजाज गोल्ड लोन शाखा रद्दी चौकी में गिरवी रखना बताया ।
आरोपी यासीन अंसारी को तलाश कर अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई जिसने बताया कि असगर अंसारी ने 31/05/26 को सोने के जेवर देकर बताया था कि इब्राहिम अंसारी और इजहार अंसारी ने 40 फिट रोड स्थित एक घर से जेवर चोरी किए है एवं यह जेवर बेचने के लिए दिए हैं । उक्त जेवरों को उसने बजाज गोल्ड लोन शाखा रद्दी चौकी में गिरवी रख दिया था तथा असगर ने उसे पहले भी ओर सोने के जेवरात दे कर बताया था इन जेवरों को कंचुल ने कहीं से चोरी कर के लाया है जिन्हे उसने अलग अलग समय पर बजाज गोल्ड लोन शाखा रद्दी चौकी में गिरवी रखा है।
आरोपी यासीन अंसारी के द्वारा गिरवी रखे गए सोने के जेवरों को बजाज गोल्ड लोन शाखा रद्दी चौकी से जप्त किया गया एवं दोनेा नकबजनो की निशादेही पर मदार टेकरी कब्रस्तान मे छिपाकर रखे चांदी के जेवरो को जप्त करते हुये चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
उल्लेखनीय है कि पकडे गये आरोपी इब्राहिम अंसारी के विरूद्ध पूर्व में मारपीट, चोरी, बलात्कार जैसे 5 गंभीर एवं आरोपी मो. इजहार के विरूद्ध पूर्व से चोरी, मारपीट के कुल 10 अपराध अपराध पंजीबद्ध हैं।
*उल्लेखनीय भूमिका -* नकबजनी का खुलासा कर आरोपियो को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रितेश पाण्डेय, उप निरीक्षक रवि परिहार, उप निरीक्षक अम्बुज पाण्डे, सहायक उप निरीक्षक इमरान खान, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह बघेल, वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक आलोक यादव, गोपाल राय, अभिरंजन सिंह, जयकिशोर, हरेन्द्र, सुजीत, ओमनाथ, पवन, संदीप मेहरा, आरक्षक चालक संजय की सराहनीय भूमिका रही।





