*23वीं पूर्वी जोन अन्तर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024 के तीसरे दिन के परिणाम*

आज दिनांक 28-6-24 को प्रतियोगिता के तीसरे दिवस में एथलेटिक्स, वेटलिफटिंग एवं टीम खेलों का आयोजन किया गया।
कबड्डी का फाइनल मैच जिला जबलपुर एवं जिला नरसिंहपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिला जबलपुर ने शानदार प्रदर्षन करते हुए जिला नरसिंहपुर की टीम को 28-22 हराकर जीत हासिल की ।
हाकी का फाइनल मैच रानीताल स्टेिडयम में जिला जबलपुर एवं जिला नरसिंहपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिला जबलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला नरसिंहपुर की टीम को 3-0 हराकर जीत हासिल की।
एथलेटिक्स में भाला फेक पुरूष वर्ग मे प्रथम स्थान अनिल यादव, जिला जबलपुर, भाला फेक महिला वर्ग में प्रथम स्थान स्नेहलता तिवारी जिला जबलपुर रहीं।
लंबी कूद पुरूषवर्ग मे प्रथम स्थान आशीष यादव जिला छिन्दवाड़ा, लंबी कूद महिला वर्ग मे प्रथम स्थान अंषिता जिला डिण्डौरी रहीं।
200 मीटर दौड़ पुरूषवर्ग मे प्रथम स्थान आशीष यादव जिला छिन्दवाड़ा, 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग मे प्रथम स्थान प्रिया सिंह जीआरपी जबलपुर रहीं।
400 मीटर दौड़ पुरूषवर्ग मे प्रथम स्थान जय दुबे जिला जबलपुर, 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग मे प्रथम स्थान प्रिया सिंह जीआरपी जबलपुर रहीं।
800 मीटर दौड़ पुरूषवर्ग मे प्रथम स्थान अंकित सिंह जिला रीवा, 800 मीटर दौड़ महिला वर्ग मे प्रथम स्थान प्रिया सिंह जीआरपी जबलपुर रहीं।

1500 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग मे प्रथम स्थान ओमप्रकाष जिला रीवा, 1500 मीटर दौड़ महिला वर्ग मे प्रथम स्थान प्रिया सिंह जीआरपी जबलपुर रहीं।
व्यक्तिगत स्पर्धा फ्री स्टाईल कुष्ती प्रतियोगिता में अलग अलग किलो वर्ग में जिला जबलपुर से आदिव्य, देवेन्द्र, हीरालाल, जितेन्द्र यादव, रामआशीष, अमीरचंद, ओमनारायण, रमाकांत मिश्रा एवं जिला नरसिंहपुर से मोंटी सोनकर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में अलग अलग किलो वर्ग में जिला जबलपुर से आदिव्य, देवेन्द्र, जितेन्द्र यादव, महेन्द्र बेन, रामआषीष, अमीरचंद, ओमनारायण एवं जिला नरसिंहपुर से आषीष, मोंटी सोनकर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

वेट लिफ्टिंग पुरूषवर्ग में अलग अलग किलो वर्ग में रोहित सिंह जिला कटनी, अभय यादव जिला कटनी, महेन्द्र बेल जिला जबलपुर, कमोद कोल जिला कटनी ने प्रथम स्थान हासिल किया एवं वेट लिफ्टिंग महिला वर्ग में कंचन धानुक जिला कटनी, सुनीता पंच जिला जबलपुर, सुनीता कतिया जिला जबलपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

बेट लिफ्टिंग पुरूष वर्ग में अलग अलग किलो वर्ग में आषीष यादव जिला छिन्दवाडा, कमोद कोल जिला कटनी, सुदीप मिश्रा जिला शहडोल, ऋषभ जिला कटनी, सुरेन्द्र ठाकुर जिला कटनी, अभय यादव जिला कटनी, अलोक कोरी जीआरपी जबलपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया एवं बेट लिफ्टिंग महिला वर्ग में सुनीता पंच जिला जबलपुर, प्रिया सिंह जीआरपी जबलपुर, वर्षा जीआरपी जबलपुर, जूही बरकडे जीआरपी जबलपुर, संध्या जिला बालाघाट, गुरजीत सिंह जीआरपी जबलपुर, कमला पटेल जबलपुर, रंजना शर्मा जबलपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता मे खिलाड़ियो द्वारा उत्साहपूर्वक खेल भावना से खेल मे भाग लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं ।

दिनांक 29.06.2024 को सायं 05ः00 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड जबलपुर मे 23 वी पूर्वी जोन अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

keyboard_arrow_up
Skip to content