*🌹6वीं प्रशिक्षण वाहिनी वि.स. बल जबलपुर में आज दिनॉक 21-10-25 को शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में ‘‘ पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ कार्यक्रम आयोजित

 

💐*
* *🌹 पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर, पुलिस अधीक्षक जबलपुर, द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि 💐*

भारत में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को ‘‘पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ मनाया जाता है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष 21 अक्टूबर 2025 को भारत में 66 वॉ ‘‘पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ मनाया गया।

21 अक्टूबर 1959 को पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में देश की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के एक छोटे से गस्तीदल पर चीनी सेना द्वारा भारी संख्या मंें घात लगाकर हमला किया गया था इस लड़ाई में सामना करते हुये 10 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के जांबाज सैनिकों ने आटोमेटिक वेपन से लेस चीनी सेना का सामना करते हुये अपने प्राणों की आहुती दी थी। देश के इतिहास में यह पहला मौका था जब सीमा पर सेना नही, पुलिस के जवान शहीद हुये थे।
माह जनवरी 1960 में दिल्ली में पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि, इन शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूवर को ‘‘पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ के रूप में मनाया जाये तभी से आज के दिन उन वीर पुलिस कर्मियों का स्मरण करते हुये श्रृध्दा भाव से श्रद्वांजली अर्पित करतें है जिन्होंने देश की अखण्डता व एकता की रक्षा करनें में अपने प्राणों की आहुती दी है तथा देश प्रेम त्याग और बलिदान की सर्वोच्च परंपरा स्थापित की है।
6वीं प्रशिक्षण वाहिनी वि.स. बल जबलपुर में आज दिनॉक 21-10-25 को शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में ‘‘ पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), के 6वीं वाहिनी पहुंचने पर जिला पुलिस बल, एस.ए.एफ. तथा होमगार्ड के प्लाटूनों ने सलामी दी।
मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुये शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर वर्ष 2024-2025 में मध्यप्रदेश के शहीद हुये 11 पुलिस कर्मियों के उनके नाम के वाचन सहित देश भर में राष्ट्र की सेवा में अपने सर्वाेच्च बलिदान से पुलिस बल का गौरव बढाते हुये शहीद हुए जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया ।
इस वर्ष हमारे मध्यप्रदेश पुलिस के 11 जवानों ने देश के लिए अपनी शहादत दी है। शहीद जवानों में निरीक्षक स्व. श्री संजय पाठक, निरीक्षक स्व. श्री रमेश कुमार धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक स्व. श्री रामचरण गौतम, सहायक उप निरीक्षक स्व. श्री महेश कुमार कोरी, प्रधान आरक्षक स्व. श्री संतोष कुशवाह, प्रधान आरक्षक स्व. श्री प्रिंस गर्ग, प्रधान आरक्षक स्व. श्री अभिषेक शिंदे, प्रधान आरक्षक स्व. श्री गोविंद पटेल, आरक्षक स्व. श्री अनुज सिंह, आरक्षक स्व. श्री सुंदर सिंह बघेल एवं आरक्षक स्व. श्री अनिल यादव शामिल हैं।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से), पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.), जोनल पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक एवं 6वीं बटालियन के अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा शहीदों के परिजन उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों के द्वारा शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई।

keyboard_arrow_up
Skip to content