*6वीं प्रशिक्षण वाहिनी वि.स. बल जबलपुर में आज दिनॉक 21-10-26 को शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में ‘‘ पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ कार्यक्रम आयोजित


*अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा , पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय, सेनानी 6वीं वाहिनी श्री सिद्धार्थ चौधरी द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि*

भारत में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को ‘‘पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ मनाया जाता है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष 21 अक्टूबर 2026 को भारत में 67 वॉ ‘‘पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ मनाया गया।
21 अक्टूबर 1959 को पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में देश की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के एक छोटे से गस्तीदल पर चीनी सेना द्वारा भारी संख्या मंें घात लगाकर हमला किया गया था इस लड़ाई में सामना करते हुये 10 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के जांबाज सैनिकों ने आटोमेटिक वेपन से लेस चीनी सेना का सामना करते हुये अपने प्राणों की आहुती दी थी। देश के इतिहास में यह पहला मौका था जब सीमा पर सेना नही, पुलिस के जवान शहीद हुये थे।
माह जनवरी 1960 में दिल्ली में पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि, इन शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूवर को ‘‘पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ के रूप में मनाया जाये तभी से आज के दिन उन वीर पुलिस कर्मियों का स्मरण करते हुये श्रृध्दा भाव से श्रद्वांजली अर्पित करतें है जिन्होंने देश की अखण्डता व एकता की रक्षा करनें में अपने प्राणों की आहुती दी है तथा देश प्रेम त्याग और बलिदान की सर्वोच्च परंपरा स्थापित की है।

*6वीं प्रशिक्षण वाहिनी वि.स. बल जबलपुर में आज दिनॉक 21-10-26 को शहीद वीर पुलिस कर्मियों की स्मृति में ‘‘ पुलिस शहीद स्मृति दिवस’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), के 6वीं वाहिनी पहुंचने पर जिला पुलिस बल, एस.ए.एफ. के प्लाटूनों ने सलामी दी।*
*67 वें पुलिस शहीद स्मृति दिवस परेड में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से), पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) , सेनानी 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर श्री सिद्धार्थ चौधरी (भा.पु.से) द्वारा शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजली दी गई।*

*अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), द्वारा वर्ष 2025-26 में शहीद हुये मध्यप्रदेश पुलिस के 09 जवानों के नाम के वाचन सहित सहित देशभर में शहीद हुये कुल 154 पुलिस कर्मियों को श्रृद्धांजलि देते हुये देश भर में राष्ट्र की सेवा में अपने सर्वाेच्च बलिदान से पुलिस बल का गौरव बढाते हुये शहीद हुए जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा कहा कि यह दिन हम सभी के लिये अपने कर्तव्यपथ पर बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को नमन करने का दिन है, जिनकी शहादत हमें सदैव प्रेरित करती है ।*
*आपने शाहीदों का सम्मान करते हुये शहीदों के परिजनों को श्रीफल शॉल भेट किया।*

इस अवसर पर राजपत्रित अधिकारी एवं व्हीकल फैक्ट्री, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, गन कैरिज फैक्ट्री, सेन्ट्रल ऑर्डिनेंस डिपो के अधिकारी तथा 6वीं वाहिनी के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।

keyboard_arrow_up
Skip to content