असामाजिक तत्वों एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने वालों तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं अतिक्रमण कर यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जुआ, सट्टा खिलाने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु तथा चेारी, नकबजनी, एवं मारपीट तथा अन्य भादवि के प्रकरणों एवं थानों में लंबित वारंटों की तामीली हेतु आदेशित किया गया है ।
इसके साथ ही समय बदल बदल कर चैकिंग प्वाइंट लगाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही एवं अतिक्रमण कर यातायात मे व्यवधान उत्पन्न करने वालों के अतिक्रमण को हटाया जाकर 34 पुलिस एक्ट की कार्यवाही कराये जाने हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, के मार्ग निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षकों के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों कें द्वारा कार्यवाही करायी जा रही है।

पिछले 24 घंटे में आदतन अपराध करने वाले 18 आरोपियों के विरूद्ध धारा 129 बी.एन.एस.एस. (110 जा.फौ.) के तहत, तथा वाद विवाद करने वाले 68 व्यक्तियों के विरूद्ध 126/135 (3) बी.एन.एस.एस (107/116 जा.फौ.) के तहत, एवं 9 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस (151 जा.फौ.) के तहत की गयी है, इसी प्रकार पिछले कई वर्षो से फरार 2 गैरम्यादी, 41 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने वाले 44 व्यक्तियों सहित, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 66 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 15 बॉटल अंग्रेजी एवं 686 पाव देशी/अंग्रेजी एवं 33 लीटर कच्ची शराब, जप्त की गयी तथा 3 व्यक्तियो के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 3 चाकू जप्त किये गये एवं 4 जुआडियों को जुआ खेलते हुये एवं 7 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथों पकडा गया जुआडियो एवं सटोरियो के कब्जे से 13 हजार 510 रूपये जप्त किये गये ।
इसी प्रकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 229 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 84 हजार 700 रूपये समन शुल्क वसूला गया तथा मॉडीफाई सायलेंसर लगे 3 वाहनों को थाने लाकर मॉडीफाई साययलेंस निकलवाया गया ।
शाम के यातायात अवरूद्ध करने वालो 217 लोगो पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये अतिक्रमण हटाया गया। तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 वाहन चालको के विरूद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये समन शुल्क वसूला गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content