*सी.एम. हैल्प लाईन की लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु लगाया गया शिकायत निवारण का विशेष कैम्प

* लंबित सी.एम. हैल्प लाईन शिकायत निवारण विशेष कैम्प में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने स्वयं भी सुनी शिकायतें*
* लंबित सी.एम. हैल्प लाईन शिकायत निवारण विशेष कैम्प में पहुंचे 98 शिकायतकर्ता से चर्चा कर 46 शिकायतों का किया गया संतुष्टीपूर्ण निवारण*
आज दिनांक 18-2-2026 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार लंबित सी.एम. हैल्प लाईन शिकायत निवारण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष कैम्प लगाया गया, ।
लंबित सी.एम. हैल्प लाईन शिकायत निवारण विशेष कैम्प में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी, तथा समस्त राजपत्रित अधिकारी द्वारा स्वयं शिकायतकर्ताओं की 98 शिकायतों को सुना गया, मौके पर 46 शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण निवारण किया गया, शेष शिकायतों में जांच आवश्यक होने से पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.), द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सी.एम. हैल्प लाईन से संबंधित लंबित शिकायतों की स्वयं समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ता से विनम्रता पूर्वक चर्चा कर एवं उनकी जो भी शिकायत है पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित संतुष्टीपूर्ण निवारण करने तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही से अवगत करायें जाने हेतु आदेशित किया गया है।





