थाना घमापुर एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाही*
आरोपी फायर आर्म्स सहित पकड़ा गया, 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा डीएसपी क्राईम श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना घमापुर एवं क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम ने बताया कि दिनंाक 14-03-26 को क्राइ्रम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मंगल पराग ग्राउण्ड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है जो सफेद काली छींट वाली शर्ट एवं नीले रंग का पेंट पहने हैं जो कोई घटना करने अथवा पिस्टल बेचने हेतु कमर में खोसे है, सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रांच की सयंुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति मंगल पराग ग्राउण्ड में जामुन के पेड़ के नीचे बैठा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम अभय वर्मा पिता सरोज वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी हनुमान टोरिया कांचघर बताया, तलाशी लेने पर कमर में दाहिने तरफ एक पिस्टल खोसे मिला, मैगजीन चैक करने पर 1 कारतूस लोड पाया गया, आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त पिस्टल कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम तथा क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, आरक्षक प्रदीप टेकाम, राजेश मात्रे, राजेश मित्रा, इंद्रजीत यादव की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content