विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर
👉 कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा थाना गढा परिसर में किया गया वृक्षारोपण


👉 पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा निमार्णाधीन थाना तिलवारा परिसर का निरीक्षण करते हुये किया गया वृक्षारोपण

आज दिनॉक 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री आशीष जैन एवं थाना प्रभारी गढ़ा श्री प्रसन्न शर्मा, तथा ‘‘साथी मानव जन कल्याण समिति’’ त्रपुरी चौक, गढ़ा के सदस्यों की उपस्थिति में थाना गढा परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर द्वय अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण हेतु हमें लोगों को जागरूक कर प्रोत्साहित करते हुये और अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे।

वृक्षारोपण के अवसर पर श्री संजय यादव, (प्रदेश उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा) अध्यक्ष मनीषपुरी गोस्वामी (साथी मानव जन कल्याण समिति) उपाध्यक्ष ऋषिकेष मेश्राम, दिनेश गुप्ता, राजीव बेटिया, सुजाता बोस, मधुमिता सेनगुप्ता, वासुदेव आहुजा, बाबा ठाकुर, गुड्डा त्रिपाठी, संजय नामदेव, राजेशपुरी गोस्वामी, आशीष व्यास, रवि सावले, विकास गौतम, नाहरकर जी, मनीष साहू, मुकेश चंदेल, विकास गौतम, अभिषेक, आनंद कोष्टा एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
सभी ने इस बात की शपथ ली कि प्राकृतिक का सृजन एवं वातावरण को सुरक्षित रखने के लिये निरन्तर पौधरोपण का कार्यक्रम किया जायेगा।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री आशीष जैन की उपस्थिति में निर्माणाधीन थाना तिलवारा के अंदर एवं बाहर के परिसर का निरीक्षण किया गया।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला द्वारा निर्माणाधीन थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content