अवैध रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली में चोरी की रेत का परिवहन करते ट्रैक्टर चालक पकड़ा गया, ट्रैक्टर-ट्रॉली मय चोरी की रेत जप्त


थाना प्रभारी बरगी श्री नीलेश दोहरे ने बताया कि आज दिनांक 07-06-2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि व्हीकल मोड़, बरगी नगर की ओर एक स्वराज कंपनी का ट्रैक्टर, जिसमें ट्रॉली लगी हुई है, अवैध रूप से रेत भरकर जा रहा है।
सूचना पर थाना बरगी पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। ट्रॉली में रेत भरी हुई पाई गई। ट्रैक्टर चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रामस्वरूप भूमिया पिता बाबूलाल भूमिया, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम बसहा, चौकी गौर बताया।
ट्रॉली में लोड रेत के संबंध में पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि उक्त रेत नर्मदा नदी बसहा घाट से चोरी से लोड कर बेचने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी। उसने यह भी बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक कौशल पटेल निवासी हिनौता से किराये पर ली गई थी तथा किराये संबंधी कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। रेत परिवहन के संबंध में भी कोई वैध रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
आरोपी ट्रैक्टर चालक रामस्वरूप भूमिया के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली मय चोरी की रेत जप्त की गई। आरोपी ट्रैक्टर चालक रामस्वरूप भूमिया एवं ट्रैक्टर मालिक कौशल पटेल के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5), 3(5) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम तथा धारा 181(3), 5, 180, 77, 177, 130, 177(3) मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। ट्रैक्टर मालिक कौशल पटेल की तलाश की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका:
अवैध रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली में चोरी की रेत का परिवहन करने वाले आरोपी को पकड़ने एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली मय रेत जप्त करने में सहायक उप निरीक्षक भैयालाल वर्मा एवं सैनिक दिलीप तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content