सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान आज से प्रारंभ


*24 जून से 8 जुलाई तक चलेगा 15 दिवसीय विशेष जन-जागरूकता अभियान*

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशन में प्रदेशव्यापी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ का आयोजन आज दिनांक 24 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 तक जबलपुर में किया जा रहा है।

आज दिनॉक 24-6-26 को पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए-नए तरीकों के प्रति जागरूक करने हेतु 15 दिवसीय ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ विशेष जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूर्यकांत शर्मा, एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

*अभियान का लक्ष्य* – साइबर अपराध वर्तमान समय में आम नागरिकों को प्रभावित करने वाले सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में शामिल हो गए हैं। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाएं, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी एवं केवाईसी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग लिंक, क्यूआर कोड फ्रॉड तथा साइबर बुलिंग जैसी घटनाओं से बचाव हेतु जनता को जागरूक करना अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।

*प्रस्तावित गतिविधियां-* अभियान के अंतर्गत जबलपुर पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निम्न गतिविधियां संचालित करेंगी-

👉स्कूल एवं कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों व शिक्षकों को गेमिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं ब्लैकमेलिंग के प्रति सचेत करना।

👉बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापारियों व उपभोक्ताओं को सुरक्षित डिजिटल पेमेंट के तरीके सिखाना।

👉नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रथ के माध्यम से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का संदेश देना।

👉साइबर सुरक्षा शपथ कार्यक्रमों का आयोजन इत्यादि।

*नागरिकों से अपील-* जबलपुर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है किः

👉किसी भी अज्ञात लिंक, संदिग्ध संदेश, फर्जी क्यूआर कोड या अनजान कॉल पर भरोसा न करें

👉ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें

👉फर्जी ऑफर, इनाम, नौकरी या निवेश के नाम पर आने वाले संदेशों से सतर्क रहें

👉बिना सत्यापन किसी एप्लिकेशन को डाउनलोड न करें या मोबाइल स्क्रीन शेयर न करें

‘‘सतर्क रहें, सजग रहें, सुरक्षित रहें ’’

*नोटः* – *सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना सायबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नम्बर 7701050010 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें अथवा वेबसाइटः*

www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें हैं।

keyboard_arrow_up
Skip to content