सेफ क्लिक 2.0 के तहत मध्य प्रदेश पुलिस के प्रदेश व्यापी अभियान के अंतर्गत जबलपुर पुलिस का सायबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी

*कन्ट्रोल रूम जबलपुर में आयोजित सायबर हैकाथॉन प्रतियोगिता में विजयी हुई टीमों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा किया गया पुरूरूकृत, साथ ही ली गयी इन्फ्लूयेंसरों की बैठक दिये जनजागरूकता के सम्बंध मे आवयश्यक दिशा निर्देश*

पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अनु बेनीवाल (भा.पु.से.),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अजंना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अखिलेश तिवारी के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर श्री अंजुल अयंक मिश्रा के पर्यवेक्षण में जबलपुर जिले में सायबर अपराधों की रोकथाम एवं नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को हैकाथॉन प्रतियोगिता तथा जबलपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ऽ पुलिस कंट्रोल रुम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.),के मुख्यातिथ्य एवं डॉ. आज्ञा मिश्रा जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, प्रोफेसर पूजा दुबे हितकारिणी इंजीनियरिंग कॉलेज डॉ. सिद्धार्थ भालेराव जी.जी.आई.टी.एस. प्रोफेसर अमित कुरारिया जी.जी.आई.टी.एस तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सायबर श्री अंजुल अयंक मिश्रा की उपस्थिति में सायबर हैकाथॉन का आयोजन किया गया।
हैकाथॉन में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर, ज्ञान गंगा इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर, हितकारिणी इजीनियरिंग कॉलेज, लक्ष्मी नारायण इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र एवं राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सायबर वोलेंटियरो द्वारा भाग लिया गया।
सायबर हैकाथॉन में सायबर अपराध की प्रकृति एवं बचाव के संबंध में अपनी अपनी प्रस्तुतियां पेश की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उक्त कार्यक्रम में करीब 100 प्रतिभागी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
हैकाथॉन में जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, ज्ञान गंगा कॉलेज, हितकारिणी कॉलेज, राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी, लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की 21 टीमों ने भाग लिया जिनमें से –
पहला स्थान → टीम वासिलिएड्स → सदस्य सयामन लाल, यश नामदेव, प्रवीन रजक, उत्कर्ष कुशवाहा,
प्रोजेक्ट का विषय – डार्क वेब पर संदिग्ध अवैध गतिविधियों की जियोफेंसिंग (भौगोलिक सीमा निर्धारण) के लिए मॉडल (विशेष रूप से मध्य प्रदेश और जबलपुर के लिए)।

दूसरा स्थान → टीम ट्रेलब्लेज़र्स → सदस्य -गरिमा नेमा, स्वर्णिम नजवाले, भूमिका मोहंती
प्रोजेक्ट का विषय- लेन-देन के विवरण के आधार पर म्यूल (फर्जी) बैंकिंग खातों का पता लगाने के लिए मॉडल। ।

तीसरा स्थान → टीम फिन म्यूल हंटर्स → सदस्य- अभिनव कुमार रथ, उत्कर्ष त्रिवेदी , आकांक्षा लोधी,
प्रोजेक्ट का विषय- लेन-देन के विवरण के आधार पर म्यूल (फर्जी) बैंकिंग खातों का पता लगाने के लिए मॉडल।

ऽ सायबर हैकाथॉन के उपरांत पुलिस कंट्रोल रुम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में जबलपुर के प्रसिद्ध 25-30 सोशल मीडिया इंफ्लूयेंसर की एक मीटिंग लेते हुये उक्त मीटिंग में शहर के प्रसिध्द सोशल मीडिया इंफ्लूयेंसर को राज्य शासन द्वारा चलाये सायबर जागरुकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 के संबंध में जानकारी दी गयी एवं सोशल मीडिया इंफ्लूयेंसरों के माध्यम से कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देशय से सायबर अपराध एवं उनसे बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं उपस्थित समस्त सोशल मीडिया इंफ्यूयेसरों को बताया कि अपने अपने सोशल मीडिया हेंडलों के माध्यम से अभियान की जानकारी लोगो तक रील एवं वीडियों के माध्यम से पहुचाये ताकि अधिक से अधिक लोग सायबर अपराध के प्रति जागरुक हो सके।
इस अवसर पर सयबर उप पुलिस अधीक्षक अंजुल अयंक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष साहू, सायबर सेल के उप निरीक्षक भूपेन्द्र आर्माे, उप निरीक्षक नीरज सिंह नेगी, आरक्षक मनोज चौधरी, नीरज उपाध्याय, जितेप्द्र राउत, राहुल भी उपस्थित रहे।

*अन्य जागरूकता कार्यक्रम*
ऽ शासन के द्वारा चलाये जा रहे सेफ क्लिक 2.0 अभियान से संबंधित वीडियों क्लिपिंग को जबलपुर के प्रतिष्ठित एवं शहर के मध्य स्थित कृष्ण अवतार मॉल पर लगी बड़ी वीडियो स्क्रीन पर चलाया गया। उक्त स्थान पर लोगो के आवगमन के अनुपात को देखते हुये करीब 15,000 व्यक्तियों को वीडियों क्लिप दिखाकर जागरुक किया गया एवं सायबर अपराध से बचने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
ऽ जिले के थाना रांझी एवं खमरिया क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा पत्थर, गोकलपुर, रांझी बाजार, 6वी बटालियन, व्हीकल फैक्ट्री क्षेत्र, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र, सीओडी फैक्ट्री क्षेत्र, जीसीएफ फैक्ट्री क्षेत्र, खमरिया बाजार, मानेगांव एवं अन्य स्थानों में सायबर रथ में विडियों स्क्रीनिंग के माध्यम से आने जाने वाले आगंतुक एवं आमजनता को एकत्रित कर सायबर सुरक्षा एवं सायबर अपराधो के संबंध जानकारी दी गई एवं उनके बचाव/उपाय बताये गये तथा संबंधित पम्पलेट वितरित किये गये। कार्यक्रम में करीब 4000 आमजन उपस्थित रहे ।
ऽ थाना कुंडम अंतर्गत ग्राम छपरा करौदी सीएम राइस स्कूल में साइबर सेल्फ जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सूर्यकांत शर्मा एवं थाना प्रभारी कुण्डम निरीक्षक सतीश अंधवान एवं थाना स्टाफ द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को सायबर अपराधों ऑनलाइन धोखाधड़ी फर्जी लिंक ओटीपी साझा न करने की, सुरक्षित यूपीआई लेनदेन, सोशल मीडिया सुरक्षा तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी देकर जागरूक किया गया कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सहित लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की गयी।
ऽ थाना विजयनगर अंतर्गत शहर के प्रतिष्ठित फर्म लॉईफ लाईन फाउंडेशन जो जबलपुर जिले में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करती है उक्त फाउंडेशन में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र आर्माे, उनि नीरज नेगी एवं स्टाफ द्वारा लॉईफ लाईन फाउंडेशन के सभागार में सायबर जगरुकता कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित महिलाओं एवं स्टाफ को सायबर सुरक्षा एवं सायबर अपराधो के संबंध जानकारी दी गई एवं उनके बचाव/उपाय बताये गये तथा संबंधित पम्पलेट वितरित किये गये। कार्यक्रम में करीब 100 महिलाएं एवं स्टाफ उपस्थित रही ।
ऽ जबलपुर पुलिस लाईन अंतर्गत परेड ग्राउंड में सिविल लाइन थाने की उनि नीलेश्वरी काकोडियां, उनि जया तिवारी एवं थाना स्टाफ द्वारा ग्राउंड में आने वाले खिलाड़ी एवं धावको को एकत्रित कर उन्हे उक्त अभियान के आशय से अवगत कराने हुये सायबर अपराध की प्रकृति एवं बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिसमें करीब 200 खिलाड़ी एवं धावक शामिल थे।
ऽ थाना पनागर अंतर्गत कमानिया गेट बाजार में उनि बृजेश मिश्रा एवं थाना स्टाफ द्वारा बाजार में आने जाने वाले रहगिरों, महिलाएं एवं बच्चो व दुकानदारों/व्यवसायियों को सायबर सुरक्षा एवं सायबर अपराधो के संबंध जानकारी दी गई एवं उनके बचाव/उपाय बताये गये तथा संबंधित पम्पलेट वितरित किये गये। कार्यक्रम में करीब 500 लोग उपस्थित रहें ।
ऽ थाना बरेला अंतर्गत मगंलायतन यूनिवर्सिटी के सभागार में थाना प्रभारी बरेला श्रीमति संगीता सिंह एवं थाना स्टाफ द्वारा यूनिवर्सिटी के सभागार में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सायबर सुरक्षा एवं सायबर अपराधो के संबंध जानकारी दी गई एवं उनके बचाव/उपाय बताये गये तथा संबंधित पम्पलेट वितरित किये गये। कार्यक्रम में करीब 250 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहें ।

अभियान के परिप्रेक्ष्य में जिले के विभिन्न थानो के द्वारा जिसमें थाना गोराबाजार, लार्डगंज, गोहलपुर, गोसलपुर, कटंगी, अजाक, मदनमहल, चरगवां, मझगवां, सिहोरा, मदनमहल, सहित जिले के विभिन्न थानो के स्टाफ द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर चौपाल एवं जनसभा आजोजित कर बस स्टैण्ड, बाजार, शासकीय संस्थान, सार्वजनिक स्थानों एवं स्कूलों में सायबर सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम जिसमें वीडियों स्क्रीनिंग नुक्कड नाटक, सायबर रथ का संचालन एवं मौखिक उदबोधन आयोजित किए गए एवं सायबर अपराध के बचाव के संबंध में पंपलेट्स का वितरण किया गया एवं सायबर अपराधो के प्रतिकार हेतु सायबर शपथ दिलाई गई एव सायबर रथ द्वारा विडियो स्क्रीनिंग के माध्यम से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में भ्रमण कर लोगो को सायबर अपराध के संबंध में जागरुक किया। आज दिनांक को जबलपुर पुलिस के द्वारा जिले के करीब 40,000 लोगो को सायबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।

अभियान के उद्देश्य – कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं थाना स्टाफ द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर स्कूल कॉलेज, बाजार, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर उपस्थित नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के दुष्परिणाम, डिजिटल अरेस्ट, शेयर मार्केट में निवेश एवं केवाईसी फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी जा रही ताकि अभियान के उद्देश्य को अधिक प्रभावी रुप से क्रियान्वयन किया जा सके।
नागरिकों से अपील- जबलपुर पुलिस की आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा अविश्वसनीय कॉल, संदेश, लिंक, .ंचा फाईल एवं शेयर मार्केट में अधिक रिटर्न के लुभावने विज्ञापन अथवा ऑनलाइन लेन-देन के झांसे में न आएं। यदि किसी भी प्रकार की सायबर धोखाधड़ी होने पर त्काल राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर संपर्क करें अथवा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करे।

keyboard_arrow_up
Skip to content