*’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति

अभियान अंतर्गत आज स्कूली बच्चों कोे ’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ विषय पर जागरूक करते हुये आयोजित की गयी ड्राईंग/निबंध प्रतियोगिता, दिलाई गयी शपथ*

मध्यप्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ शीर्षक से नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थों की बुराइयों से अवगत कराना तथा युवाओं को जागरूक करते हुए मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे आज दिनॉक 21-7-26़़ को थाना ओमती अंतर्गत क्राइस्ट चर्च स्कूल जबलपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे थाना ओमती पुलिस द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव एवं नशा ना करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया एवं शपथ दिलाई गई। स्कूल छात्र छात्राओं के द्वारा नशा से जागरूकता संबंधी विविध आकर्षक चित्रकला बनाई गई।

थाना संजीवनी नगर अंतर्गत नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत चौतन्य टेक्नो स्कूल धनवंतरी नगर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे स्कूल के लगभग 1000 छात्र छात्राएं एवं शिक्षकगण शामिल हुए। जिसमे स्कूल के छात्रों के द्वारा नशे से सम्बंधित ड्रॉइंग एवं पेंटिंग तथा निबन्ध लेखन किया गया कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी छात्रों को विभिन्न प्रकार के नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही सभी छात्र एवं छत्राओं को नशे से दूरी के सम्बंध में शपथ दिलाई गई। एवं सभी बच्चों से अपील की गई कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक करें।

थाना चरगवॉ में अभियान के तहत ग्राम कोहला मे पंपलेट वितरित करते हुये ग्रामीणजनों को जागरूक किया गया।

थाना सिविल लाईन अंतर्गत शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल पचपेड़ी में जाकर बच्चों को नशा नशा संबंधी होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई जिसमें लगभग 150 बच्चे उपस्थित थे

थाना तिलवारा अंतर्गत आज दिनांक 21/07/26 को ष्नशा से दूरी है जरूरी 2.0 कार्यक्रम महर्षि स्कूल शास्त्रीनगर तिलवारा में आयोजित करते हुये स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया।

थाना कैंट स्टाफ के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नवीन कैंट हाई स्कूल छावनी परिषद जबलपुर में छात्र एवं छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं निबंध लेखन तथा चित्र प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें लगभग 1000 छात्र छात्राएं एवं शिक्षकगण थे।

थाना बेलखेडा अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत ग्राम सुन्दरादेही हाई स्कूल में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया आयोजन में स्कूल के बच्चे, शिक्षक एवं अविभावकों को नशा न करने के संबंध में समझाइश दी एवं शपथ दिलाई गई एवं नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर बताए गए एवं पंपलेट वितरण किए गये तथा नशा मुक्त मध्य प्रदेश बनाने में सभी को अपना योगदान देने के संबंध में समझाईश दी गई तथा जागरूक किया गया। आयोजन में लगभग 200-300 स्कूल के बच्चे/व्यक्ति शामिल रहे।

थाना मझगवां अंतर्गत नशे से दूरी है जरूरी 2.0 ग्राम पंचायत मझगवां में उपस्थित 20/25 लोगों को नशा मुक्ति के संबंध में अवगत करवाया शपथ दिलवाई गई ।

थाना बरगी क्षेत्र में नशे से दूरी है जरूरी2.0 अभियान अंतर्गत शासकीय माध्यमिक स्कूल ग्राम चौरई मे स्कूली छात्र छात्रओं को एवं ग्रामीण लोगों को नशा मुक्ति के संबंध में अवगत करवाया तथा शपथ दिलवाई गई।

थाना पाटन के मिस्पा मिशन स्कूल में स्कूली बच्चों की नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम के दौरान निबंध एवम् पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया ।

थाना गढ़ा अंतर्गत हितकारिणी स्कूल में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे स्कूल के लगभग 150 छात्र छात्राएं शामिल हुए। जिसमे स्कूल के छात्रों के द्वारा नशे से सम्बंधित ड्रॉइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी छात्रों को विभिन्न प्रकार के नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

थाना सिहोरा अंतर्गत “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत पुराना बस स्टैंड सिहोरा में 250-300 लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई ।

थाना माढोताल अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कूली बच्चों को पंपलेट वितरित करते हुये जागरूक किया गया।

थाना कोतवाली चौकी उखरी नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत के चेरीताल क्षेत्र में वार्ड पार्षद सुश्री प्रतिभा जी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य नगरीय निकाय के सदस्य की उपस्थिति में बैठक ली गई एवं नशा के दुष्परिणाम बताकर नशा न करने की समझाइश देकर नशा मुक्त मध्यप्रदेश बनाने के लिए शपथ दिलाई गई।

keyboard_arrow_up
Skip to content