*जबलपुर पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही*


*होटल एवं कैफे को चैक करते हुये कैबिन बनाकर घंटे के हिसाब से उपलब्ध कराये जाने वाले कैफे संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये किया गया सील*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अवैध कारोबार एवं अनैतिक गतिविधि में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल (भा.पु.से.) एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में जबलपुर पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा एैसे होटल एवं रेस्टोरेंट जहॉ पर कैबिन बनाकर लोगों को घंटे के हिसाब से उपलब्ध कराये जाते है को चैक किया गया।
थाना ओमती अंतर्गत डी.एक्स कैफे रसल चौक, एवं एरिक कैफे, थाना अधारताल अमखेरा अंतर्गत काम 25 कैफे, थाना माढोताल खिजरी खिरिया अंतर्गत सैम कैफे एवं कैफे चैप्टर वन को चैक करते हुये अनियमित्तायें पाये जाने पर नगर निगम द्वारा बिल्डिंग एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये सील करने की कार्यवाही की गयी है।

keyboard_arrow_up
Skip to content