हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग एवं यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिये चलाये जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत किया जा रहा है जागरूक,


पुलिस मुख्यालय भोपाल मध्यप्रदेश के द्वारा दिनांक 28.09.2026 से 08.10.2026 तक हेलमेंट एवं सीट बैल्ट के ‘‘अनिवार्य उपयोग एवं सड़क दुर्घटनाओं’’ में कमी लाये जाने के उद्देष्य को लेकर विशेष प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित करने हेतु निर्देष जारी किये गए है।

जिसके तहत दिनांक 07.10.2026 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेष तिवारी यातायात के निर्देशन एवं कुषल मार्गदर्शन में यातायात के तीनों थानों द्वारा टीम गठित कर हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध विषेष चेकिंग अभियान चलाया जाकर बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन चालकेां के विरूद्ध कुल 34 चालान कर 12400 रूपये समन षुल्क प्राप्त किया गया।

इसी क्रम में षासकीय कला निकेतन पालीटेक्निक कालेज जबलपुर मे सडक सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के संबंध मे एक विशेष प्रषिक्षण षिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेष तिवारी यातायात निरीक्षक रोहित तिवारी द्वारा यातायात संबंधी जानकारी दी गई, जिसमें हेलमेट एवं सीट बेल्ट की महत्वता के बारें में बताया गया तथा युवाओ को बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट तेजगती से या मोबाईल फोन का इस्तेमाल करते हुये एवं लापारवाही पूर्वक वाहन चालानें से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के बारें में भी बताया गया तथा यातायात नियमों के पालन हेतु सपथ दिलाई गई एवं इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात संकेतों आदि के बारे में भी समझाइस दी गई।

यातायात पुलिस की अपील – सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु हेलमेट /सीट बेल्ट धारण करे।

keyboard_arrow_up
Skip to content